-
3 सितंबर 1976 को विवेक ओबेरॉय का जन्म हैदराबाद में पंजाबी पिता सुरेश ओबेरॉय और तमिल मां यशोधरा ओबेरॉय के घर हुआ था। विवेक के पिता पेशे से बॉलीवुड के कैरेक्टर एक्टर थे। अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए विवेक ने भी बॉलीवुड को अपने करियर के तौर पर चुना। भारत में एक्टर ने स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी काम किया है। इस साल ओबेरॉय अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। (Image Source: Instagram)
-
विवेक ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पहले रामू ने फिल्म में काम देने से मना कर दिया था। इसके बाद डायरेक्टर से कुछ दिनों का समय मांगा और चॉल में रहे और अपने किरदार को समझकर जब वापस आए तो वर्मा इस बदलाव को देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू और बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला था। (Image Source: Instagram)
-
एक्टिंग के साथ ही लोग विवेक को परोपकारी कामों के लिए जानते हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने एक एसिड अटैक सर्वाइवर को शादी में घर गिफ्ट के तौर पर दिया था। (Image Source: Instagram)
-
बहुत कम लोगों को पता है कि 2006 में विवेक को रेड और व्हाइट वीरता पुरस्कार दिया गया था क्योंकि उन्होंने सुनामी से तहस-नहस हुए गांव को दोबारा बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया था। (Image Source: Instagram)
-
2003 में आई फिल्म क्यों हो गया ना में अपना को-स्टार ऐश्वर्या राय के साथ रोमंस की वजह से विवेक सुर्खियों में छाए थे। हालांकि यह रिश्ता बहुत जल्दी टूट गया था। (Image Source: Instagram)
-
2010 में विवेक ने प्रियंका अल्वा के साथ शादी कर ली थी। प्रियंका कर्नाटक के मंत्री जीवाराज अल्वा की बेटी हैं। कपल के दो बच्चे एक बेटा विवान और बेटी अमेया हैं। (Image Source: Instagram)
