-    एक्ट्रेस बरखा बिस्ट छोटे पर्दे की बेहद फेमस एक्ट्रेस हैं। उन्होंने कितनी मस्त है जिंदगी, डोली सजा के, काव्यांजलि, कसौटी जिंदगी की, कैसा ये प्यार है जैसे कई हिट शो में काम किया। उनका जन्म 28 दिसंबर (1979) को हरियाणा के हिसार में हुआ था। बरखा के पिता आर्मी में कर्नल थे। बरखा का बचपन कोलकाता में बीता। बरखा की दो बड़ी बहनें भी हैं। एक बहन होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल है जबकि दूसरी फैशन डिजाइनर है। बरखा ने कई फिल्मों में भी काम किया है। 
-    बरखा के करियर की शुरुआत कॉल सेंटर में वॉयस ट्रेनर के रूप में हई थी। वह घर में किसी को बताए बिना ही एकता के शो के लिए ऑडीशन दे आईं थीं। उस वक्त वह बारहवीं क्लास में थीं। बरखा का परिवार उनके एक्टिंग में आने के खिलाफ था। 
-    बरखा के एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2004 में एमटीवी के शो कितनी मस्त है जिंदगी से हुई थी। एकता कपूर के इस शो में उनका नाम उदिता था जो एक रेडियो जॉकी थी। 
-    एक्टर करण सिंह ग्रोवर बरखा बिस्ट के एक्स बॉयफ्रेंड थे। दोनों की मुलाकात टीवी शो कितनी मस्त है जिंदगी के दौरान हुई थी। साल 2006 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। 
-    बरखा ने 2005 में स्टार प्लस के शो प्यार के दो नाम- एक राधा एक श्याम में काम किया। इस शो में उनके अपोजिट इंद्रनील सेनगुप्ता थे। 
-    दोनों को इस शो के दौरान एक दूसरे से प्यार हो गया। इन्होंने साल 2008 में एक दूसरे से शादी कर ली। इनकी एक बेटी भी है। 
-    बरखा ने टीवी शो पॉपकॉर्न और कॉमेडी सर्कस के अजूबे को होस्ट किया है। 
-    वह फिल्म राजनीति में आइटम नंबर भी कर चुकी हैं। 
-    बरखा गोलियों की रासलीला राम लीला में भी काम कर चुकी हैं। बरखा ने कई बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। 
-    बरखा कसौटी जिंदगी की, नामकरण, कैसा ये प्यार है, क्या होगा निम्मो का जैसे कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। 
-    स्टार प्लस के फेमस शो नामकरण में भी बरखा नजर आ चुकी हैं। वह छोटे पर्दे पर पहली बार काफी इंटीमेट सीन देती हुई नजर आईं थीं। (All Photos Source: Instagram) 
 
    
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
   
  