-
बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर आज अपना 41वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 20 नवंबर 1976 को फेमस एक्टर जीतेंद्रे और शोभा कपूर के घर हुआ। जहां तुषार के पिता अपने जमाने के सुपरहिट एक्टर रहे वहीं उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी इंडस्ट्री की फेमस निर्माता हैं। एकता को टीवी क्वीन के नाम से भी जाना जाता है। एक फिल्मी परिवार में जन्म लेने के बाद भी तुषार बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर सके। उन्होंने डेब्यू तो मेन एक्टर रूप में किया लेकिन अब वह मल्टीस्टारर फिल्म के हीरो बन कर रह गए हैं। तुषार ने 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस फिल्म में तुषार करीना कपूर के साथ रोमांस करते नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर गई, जिसके बाद दर्शकों को तुषार से काफी उम्मीद होने लगी। इसके बाद तुषार क्या दिल ने कहा, जीना सिर्फ मेरे लिए, खाकी, गायब जैसी फिल्मों में दिखाई दिए। तुषार की एक के बाद एक फ्लॉप होती फिल्मों के बाद उनकी एक्टिंग टेलेंट पर सवाल उठने लगे। वहीं कुछ समय बाद तुषार मल्टीस्टारर फिल्म 'गोलमाल' में दिखाई दिए। ये फिल्म तो सुपरहिट रही लेकिन इस फिल्म में तुषार एक गूंगे व्यक्ति के किरदार में दिखे।
-
फिल्मी बैगग्राउंड के तुषार ने बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की है। यहां तुषार और एक्टर अभीषेक बच्चन एक-दूसरे के क्लासमेट थे। इसके बाद तुषार ने यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन में पढ़ाई की और बीबीए की डिग्री ली।(Source : Instagram)
-
तुषार कपूर अपने पापा और बहन की ही तरह काफी धार्मिक हैं। उन्होंने हिंदू धर्म रीति के मुताबिक जनेऊ भी धारण किया है। (Source : Instagram)
-
तुषार को उनकी पहली फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' के लिए 2002 में बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। (Source : Instagram)
-
तुषार कपूर एक सिंगल पेरेंट हैं। उन्होंने पिछले साल नवंबर में अपने बेटे लक्ष्य के बारे में सबको बता के चौंका दिया था। तुषार जून 2016 को बिना शादी किए बेटे के पिता बने थे। उन्होंने पिता बनने के लिए सरोगेसी प्रोसेस का सहारा लिया। (Source : Instagram)
-
तुषार एक एक्टर से साथ-साथ फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने 2012 में फिल्म 'चार दिन की चांदनी' का निर्माण किया।(Source : Instagram)
-
तुषार ने बॉलीवुड की एडल्ट कॉमेडी फिल्म 'क्या कूल हैं हम' और 'मस्तीजादे' में एक लीड एक्टर के रूप में काम किया। (Source : Instagram)
-
तुषार बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी के काफी क्लोज हैं। ये दोनों कई फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं। तुषार और आफताब को अक्सर एक दूसरे के परिवारों के साथ टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। (Source : Instagram)
-
तुषार रोहित शेट्टी की ऐक्शन कॉमेडी फिल्म 'गोलमाल' की सभी सीरीज का हिस्सा रहे हैं। वह फिल्म में काफी इंट्रस्टिंग रोल में हैं। वह इसमें 'लकी' नाम के एक गूंगे लड़के के रोल में नजर आते हैं। (Source : Instagram)