-
4 अक्टूबर 1978 के दिन सोहा अली खान का जन्म भारतीय क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर के घर हुआ था। सोहा के पिता पटौदी खानदान के नौवें नवाब थे। अपने घर में एक्ट्रेस सबसे छोटी हैं। उनसे बड़ी बहन सबा अली खान ज्वैलरी डिजायनर हैं इसके बाद भी उन्हें ज्वैलरी पहनना अच्छा नहीं लगता। उनके भाई सैफ अली खान पेशे से एक्टर हैं। सोहा ने दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल से अपनी पढ़ाई की। इसके बाद ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की। उनके पास लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अतंर्राष्ट्रीय संबंधों पर मास्टर डिग्री है। आज एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। (Image Source: Instagram)
-
बॉलीवुड में करियर बनाने से पहले सोहा फोर्ड फाउंडेशन और सिटीबैंक के साथ काम करती थी। उनके पास इंटरनेशनल फिल्म एंड टेलिविजन क्लब ऑफ द एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म की आजीवन सदस्यता है। (Image Source: Instagram)
-
सोहा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में आई बंगाली फिल्म इति श्रीकांता से की थी। इसी साल शाहिद कपूर की फिल्म दिल मांगे मोर के जरिए उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। (Image Source: Instagram)
-
सोहा को 2006 में आई फिल्म रंग दे बसंती ने काफी पहचान दिलाई थी। फिल्म में उनका किरदार सोनिया नाम की लड़की का था। इस रोल के लिए उन्हें आईफा और जिफा का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। फिल्म में उनकी एक्टिंग की दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स ने भी काफी सराहना की थी। (Image Source: Instagram)
-
सोहा अली खान खुद को फिट रखने के लिए रोजाना योगा करता हैं। एनर्जी से भरपूर रखने के लिए हमेशा अपने साथ ड्राई फ्रूट्स लेकर चलती हैं। (Image Source: Instagram)
-
साल 2014 में सोहा ने अपने काफी समय से ब्वॉयफ्रेंड रहे कुणाल खेमू के साथ पेरिस में सगाई कर ली थी। इसके बाद साल 2015 में दोनों ने शादी कर ली। 29 सितंबर को कपल एक बेटी इनाया नौमी खेमू के पैरेंट्स बने हैं। (Image Source: Instagram)