-

4 सितबंर 1952 को ऋषि कपूर का जन्म पंजाबी हिंदू परिवार में मुंबई के चेंबूर में ऋषि राज कपूर और कृष्णा कपूर के घर हुआ था। ऋषि कपूर के दादाजी मशहूर एक्टर पृथ्वीराज कपूर थे। जिन्होंने मुंबई में पृथ्वी थिएटर की स्थापना की थी। ऋषि ने अपने भाईयों के साथ मुंबई के कैम्पियन स्कूल और मायो कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इस साल एक्टर अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। (Image Source: Express Archive)
-
ऋषि कपूर ने अपने पिता की 1970 में आई फिल्म मेरा नाम जोकर के जरिए चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उन्होंने राज कपूर के बचपन का रोल निभाया था। जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। (Image Source: Express Archive)
-
लीड एक्टर के तौर पर ऋषि की पहली फिल्म बॉबी थी। जिसमें उनके साथ डिंपल कपाड़िया ने डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला था। (Image Source: Express Archive)
-
1974 से 1997 तक के बीच आई 51 फिल्मों में ऋषि कपूर ने लीड एक्टर को किरदार निभाया था। (Image Source: Express Archive)
-
अपनी पत्नी नीतू कपूर के साथ ऋषि ने 12 फिल्मों में काम किया है। इसके बाद दोनों ने 1980 में शादी कर ली। कपल के दो बच्चे रणबीर और रिद्धिमा साहनी कपूर हैं। (Image Source: Express Archive)
-
आजकल ऋषि कपूर अपने काम से ज्यादा अपने विवाद को लेकर चर्चा में रहते हैं। एक्टर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। कई बार अपने विवादास्पद ट्विट के चलते उन्हें ट्रोल किया जाता है। (Image Source: Express Archive)