-
आज बॉलीवुड के मशहूर डांस कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। 2 अप्रैल 1972 को जन्में रेमो का असली नाम रमेश गोपी नायर हैं। केरला के रहने वाले रेमो के पिता के. गोपी इंडियन एयर फोर्स में कुक थे। उनकी मां का नाम माधवी लक्ष्मी है। रेमो के बड़े भाई का नाम गणेश गोपी हैं और उनकी चार बहने हैं। (Image Source: Instagram)
-
रेमो ने जामनगर गुजरात के एयर फोर्स स्कूल में पढ़ाई की है। स्कूली दिनों में वो एथलीट हुआ करते थे। उन्होंने 100 मीटर की रेस में कई अवॉर्ड जीते हैं। (Image Source: Instagram)
-
डांस के प्रति बचपन से ही उनकी दिलचस्पी बनी हुई थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने किसी भी गुरु या प्रोफेशनल ट्रेनर से डांस नहीं सीखा है। बल्कि फिल्में, गाने और वीडियो देखकर डांस सीखा है। वो माइल जैक्सन को अपना गुरु मानते हैं क्योंकि वो उनके स्टेप्स को कॉपी करते हुए दिख जाते हैं। (Image Source: Instagram)
-
स्कूली पढ़ाई के बाद उन्होंने बॉलीवुड में संघर्ष करने की ठानी। कोरियोग्राफर के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड ड्रीम्स से की थी। (Image Source: Instagram)
-
2011 में रेमो को एनथिरन फिल्म के लिए विजय अवॉर्ड मिला। वहीं बाजीराव मस्तानी के गाने दीवानी मस्तानी के लिए उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफी का राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया था। (Image Source: Instagram)
-
रेमो ने मुंबई की रहने वाली एंग्लो इंडियन लड़की लिजेले से शादी है। उनकी पत्नी ने कई टीवी शो के लिए कॉस्ट्यूम डिजायन किए हैं। कपल के दो बेटे ध्रुव और गैब्रियल हैं। (Image Source: Instagram)
-
2011 में आई फिल्म फालतू के जरिए रेमो ने निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू किया। इसके बाद एबीसीडी, एबीसीडी 2 और ए फ्लाइंग जट्ट को डायरेक्ट किया है। इसके बाद सलमान खान के साथ वो अगले प्रोजेक्ट को बनाने वाले हैं। (Image Source: Instagram)