-
बॉलीवुड में 70 और 80 के दशक में कदम रखने वाली बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे बुधवार को अपना 51 वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। बीते दौर में उन्होंने अपने अभिनय के जरिए लाखों लोगों का दिल जीता। पद्मिमी के जन्मजिन पर आज आपको उनसे जुड़ी कई बातें बताते हैं।
पद्मिनी कोल्हापुरे का जन्म 1 नंवबर, 1965 को महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। उनके पिता पंढ़रीनाथ कोल्हापुरे शास्त्रीय संगीत के गायक थे, जबकि मां एक एयरलाइंस में काम करती थीं। बॉलीवुड में सुरों की कोकिला लता मंगेशकर के पिता दीनानाथ मंगेशकर पद्मिनी कोल्हापुरे के रिश्तेदार थे। पद्मिनी रिश्ते में श्रद्धा कपूर की मौसी लगती हैं। -
श्रद्धा कपूर भी अपने मौसी की तरह खूबसूरत हैं।
पद्मिनी को बचपन से सिनेमा में आने का शौक था। उन्होंने फिल्म ‘सत्यम शिवम सुन्दरम’ के जरिए चाइल्ड आर्टिस्ट की भूमिका कर डेब्यू किया था। इस फिल्म के बाद उन्होंने ‘साजन बिना ससुराल’ और ‘थोड़ी सी बेवफाई’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। हालांकि उन्हें पहचान 1980 में आई फिल्म ‘इंसाफ का तराजू’ से मिली। 1982 में पद्मिनी ऋषि कपूर के साथ प्रेम रोग में दिखी। इस फिल्म में उनकी भूमिका काफी सराहा गया था। 1983 में वें ‘प्यार झुकता नहीं’ में मिथुन चक्रवर्ती के साथ नडर आईं। मिथुन और पद्मिनी उस दौर की हिट जोड़ी बन गए थे। पद्मिनी की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। क्योंकि उन्होंने उस दौर में अपने प्रेमी से भागकर शादी की थी। बता दें कि पद्मिनी ने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के साथ भागकर शादी की थी। 1986 में दोनों की मुलाकात हुई थी और इश्क हो गया था। हालांकि पद्मिनी के घरवालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, लिहाजा इसके बाद वे भाग गईं। -
पद्मिनी का रिश्ता विवादों से भी रहा है। एक बार 80 के दशक में प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे। उस वक्त प्रिंस चार्ल्स जेड सिक्युरिटी से घिरे थे। बेहद कड़ी सुरक्षा के बावजूद पद्मिनी ने उनके साथ ऐसा किया की सब हैरान रह गए। पद्मिनी ने सिक्युरिटी को ताक पर रखते हुए प्रिंस को किस कर दिया था। यह किस्सा काफी लंबे समय तक सुर्खियों में रहा।
