-

16 अप्रैल 1978 को बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता का जन्म भारतीय नौसेना का विंग कमांडर एलके दत्ता और जेनिफर दत्ता के घर उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुआ था। लारा की दो बहनें सबरीना और चेरिल हैं। सबरीना भारतीय सेना में काम करती हैं। लारा की बात करें तो आप एक्ट्रेस अपना 39वां जन्मदिन मनाएंगी। उन्होंने सेंट फ्रांसिस गर्ल्स हाई स्कूल और फ्रैंक एंथनी पब्लिक स्कूल से अपनी पढ़ाई की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय में एडमिशन लिया था। (Image Source: Instagram)
-
1997 में लारा ने ग्लैडरैग्स मेगामॉडल इंडिया के खिताब को जीता था। जिसके बाद उन्होंने उसी साल मिस इंटरकॉन्टिनेंटल खिताब को अपने नाम किया था। (Image Source: Instagram)
-
साल 2000 में लारा ने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। सुष्मिता सेन के बाद वो भारत को यह खिताब दिलाने वाली दूसरी लड़की थीं। (Image Source: Instagram)
-
साल 2002 में दत्ता ने तमिल फिल्म अरासातची के जरिए फिल्मों की दुनिया में एंट्री की। लेकिन यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई। (Image Source: Instagram)
-
मिस यूनिवर्स के स्विम सूट राउंड में लारा ने सबसे ज्यादा अंक हासिल किए थे। लेकिन उन्हें तैरना नहीं आता था। इसका खुलासा उनकी 2003 में आई बॉलीवुड डेब्यू फिल्म अंदाज के सेट पर हुआ। जहां वो लगभग डूब गई थीं। (Image Source: Instagram)
-
अंदाज में लारा के साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला था। (Image Source: Instagram)
-
साल 2011 में लारा ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति के साथ शादी कर ली थी। कपल की एक बेटी सायरा भूपति है। (Image Source: Instagram)