-
7 नवंबर 1954 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में जन्मे कमल हासन की उम्र में एक साल का इजाफा और हो गया। आज उनका जन्मदिन है। कमल हासन ने बाल कलाकार के तौर पर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। उसके बाद वह बॉलीवुड समेत तमाम भाषाओं की फिल्मों में नजर आए। आज उनके जन्मदिन के मौके पर आइए देखते हैं उनकी कुछ तस्वीरें जो बेहद कम लोगों ने देखी होंगी। (All Pics: Indian Express )
-
कमल हासन की पहली फिल्म थी Kalathur Kannamma. यह फिल्म 1960 में रिलीज हुई थी।
-
साउथ सुपरस्टार कमल हासन एक्टिंग के अलावा डांसिंग, सिंगिंग, डायरेक्शन के साथ ही राजनीति के क्षेत्र में हाथ आजमा चुके हैं। कमल हासन की राजनीतिक पार्टी का नाम मक्काल नीधी मइयम है।
-
करीब 50 साल के फिल्मी करियर में कमल हासन ने 3 नेशनल अवार्ड्स के साथ ही 19 फिल्मफेयर अवार्ड जीते हैं।
-
भारत सरकार द्वारा कमल हासन को 1990 में पद्मश्री तो 2014 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही कला के क्षेत्र में योगदान के लिए फ्रेंच सरकार ने भी उन्हें अपने देश के प्रतिष्ठित Ordre des Arts et des Lettres सम्मान से नवाजा है।
-
कमल हासन ने तमिल के साथ ही कन्नड़, मलयालम, तेलुगू, हिंदी और बंगाली भाषा की फिल्मों में भी काम किया। इस तस्वीर में कमल हासन के साथ वीजू खोटे और जगदीप नजर आ रहे हैं।
कमल हासन ने एक्ट्रेस सारिका से शादी रचाई है। उनकी दो बेटिया हैं। श्रुति और अक्षरा दोनों बेटियां एक्टर्स हैं। -
कमल हासन जल्द इंडियन 2 में नजर आने वाले हैं।
