-

18 अगस्त 1934 को प्रतिष्ठित गीतकार, कवि और निर्देशक संपूरण सिंह कालरा यानी गुलजार का जन्म एक सिख परिवार में झेलम जिले के दीना में पकिस्तान में हुआ था। उनके पिता का नाम मक्खन सिंह कालरा और माता का नाम सुजन कौर है। लेखक बनने से पहले संपूरण सिंह मुंबई में छोटे-मोटे काम किया करते थे। पिता और भाई को उनका लिखना पसंद नहीं था और वो इसे समय की बर्बादी समझते थे। इसी वजह से उन्होंने गुलजार दीनवी के नाम से लिखना शुरू किया जिसे बाद में बदलकर गुलजार कर दिया। इस साल गुलजार अपना 83वं जन्मदिन मना रहे हैं। (Image Source: Express Archive)
-
भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद गुलजार का परिवार भारत आ गया। इस दौरान परिवार की एक दुकान पर वो सोया करते थे। जहां से उन्हें किताब पढ़ने का शौक चढ़ा। हर रात वो एक छोटी लाइब्रेरी से किताब किराए पर लाकर पढ़ा करते थे। (Image Source: Express Archive)
-
स्कूल में हुए बैतबाजी यानी कविता प्रतियोगिता ने उन्हें काफी प्रभावित करने के साथ ही अपनी खुद की कविताएं लिखने के लिए प्रोत्साहित किया। (Image Source: Express Archive)
-
कॉलेज के समय से ही गुलजार केवल सफेद कपड़े पहनते हैं। गुलजार ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक बिमल रॉय और ऋषिकेश मुखर्जी के अंतर्गत की थी। (Image Source: Express Archive)
-
पहली बार 1963 में आई फिल्म बंदिनी के एक गाने ने उन्हें लोकप्रिय कर दिया था। शैलेंद्र जिन्होंने बिंदनी के सभी गाने लिखे थे उन्होंने ही गुलजार से मोरा गोरा अंग लायले लिखने के लिए कहा था। इस गाने को लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी और यह काफी हिट रहा था। (Image Source: Express Archive)
-
गुलजार ने सांस, सोन परी, पोटली बाबा जैसे सीरियलों के टाइटल लॉन्ग लिखे हैं। इसके अलावा बच्चों का पसंदीदा गाना चढ्ढी पहन के फूल खिला है भी उन्हीं के कलम से निकला है। (Image Source: Express Archive)
-
गुलजार ने 1973 में बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी के साथ शादी की थी। दोनों की एक बेटी मेघना गुलजार है। जिन्होंने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए डायरेक्शन को अपने करियर के तौर पर चुना है। (Image Source: Express Archive)
-
गुलजार के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण से साल 2004 में सम्मानित किया था। इसके अलावा उनके खाते में साहित्य अकादमी अवॉर्ड और भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार भी शामिल है। (Image Source: Express Archive)