-
आज बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे का बर्थडे है। इसी के साथ ही चंकी 55 साल के हो चुके हैं। 1987 में चंकी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। यह फिल्म पहलाज निहलानी की 'आग ही आग' थी। इस फिल्म के बाद से ही दर्शकों में चंकी की एक पहचान बन गई थी। हाल ही में चंकी विद्या बालन की फिल्म 'बेगमजान' में नेगेटिव रोल में नजर आए चंकी को इस रोल में दर्शकों ने काफी पसंद किया। फिल्मों में किरदार निभाने से पहले चंकी 1986 में एक एक्टिंग स्कूल में बतौर इंस्ट्रक्टर काम कर चुके हैं।
-
26 सितंबर 1962 को जन्मे चंकी का असली नाम सुयश शरद पांडे है।
-
चंकी ने पहलाज की फिल्म के बाद साल 1988 में आई फिल्म 'पाप की दुनिया' में काम किया।
-
1988 में 'खतरों के खिलाड़ी' 1990 में 'जहरीले' और 1992 में 'आंखें जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं।
-
चंकी की पत्नी का नाम भावना है वहीं उनकी दो दो बेटियों हैं- अनन्या और रयासा।
-
चंकी अभी पत्नी के साथ फूड रेस्त्रां चलाते हैं।
-
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'द एल्बो रूम' नाम का उनका यह रेस्त्रां खार (वेस्ट) में स्थित है
-
इसके अलावा 'बॉलीवुड इलेक्ट्रिक' नाम से उनकी एक इवेंट मैनेजमेंट कंपनी भी है
-
जो खासकर स्टेज शोज के लिए जानी जाती है।
-
-
-
-
-
-
-
