
अजय देवगन का जन्म 2अप्रैल,1969 को दिल्ली मे हुआ था। उनके पिता वीरू देवगन हिंदी फिल्मों के नामी स्टंटमैन थे। जबकि उनकी मां वीणा देवगन ने एक-दो फिल्मों का निर्माण किया था। घर में फिल्मी माहौल के होने कारण अजय देवगन की रुचि भी फिल्मों की ओर हो गई और वह फिल्म निर्देशक बनने का सपना देखने लगे। -
अजय ने स्नातक की पढ़ाई मुंबई के मिट्ठी भाई कॉलेज से पूरी की। इसके बाद वह फिल्म निर्देशक शेखर कपूर के साथ सहायक निर्देशक के रूप में काम करने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात कुक्कु कोहली से हुई। उन्होंने अजय देवगन से फिल्म का नायक बनने की पेशकश की। अपनी पहली ही फिल्म की सफलता के बाद अजय देवगन दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए।

फिल्म फूल और कांटे की सफलता के बाद अजय देवगन की एक्शन हीरो के रूप में छवि बन गई। साल 1998 में अजय देवगन को महेश भट्ट की फिल्म जखम में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी साल अजय देवगन के सिने कैरियर की अमिताभ बच्चन के साथ एक और सुपरहिट फिल्म मेजर साब प्रदर्शित हुई। 
साल 1999 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम'अजय देवगन के सिने कैरियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म साबित हुई। सलमान खान और ऐश्र्वर्या राय जैसे मंझे हुए सितारों की मौजूदगी में भी अजय देवगन ने अपने संजीदा किरदार को रूपहले पर्दे पर जीवंत कर दिया। इस फिल्म में दमदार अभिनय के लिए वह फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी किए गए। -
अजय देवगन के सिने कैरियर में उनकी जोडी अभिनेत्री काजोल के साथ खूब जमी। यह फिल्मी जोडी सबसे पहले फिल्म हलचल (1995) में नजर आई।
-
इसके बाद इस जोडी को कई फिल्मकारों ने अपनी फिल्मों में काम करने का अवसर दिया। इन फिल्मों में 'गुंडाराज', 'इश्क', 'प्यार तो होना ही था', 'दिल क्या करे','राजू चाचा'और 'यू मी और हम' जैसी फिल्में शामिल है।
-
साल 1999 में अजय देवगन और काजोल ने शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं न्यासा और युग।

साल 2002 अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'कंपनी' प्रदर्शित हुई। साल 2002 में ही अजय देवगन के सिने कैरियर की एक और महत्वपूर्ण फिल्म द लीजेंड ऑफ भगत सिंह आई। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर के समीक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही वह अपने सिने कैरियर में दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए गए। -
इसके बाद अजय की ओमकारा, गोलमाल, वन्स ऑपन ए टाइम इन मुंबई, सिंघम रिटर्न, एक्शन जैक्सन, सन ऑफ सरदार और दृश्यम जैसी सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा दिया।
-
2016 में आई फिल्म शिवाय अजय देवगन की सफल फिल्मों में शामिल हुई।
-
फिल्म शिवाय के निर्माता व निर्देशक अजय ही थे।
-
साल 2017 में यदि बॉलीवुड कॉमेडी फिल्मों के फैंस को किसी फिल्म का इंतजार है। तो वह है अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी वाली फिल्म गोलमाल सीरिज की चौथी फिल्म 'गोलमाल अगेन'।
-
इसके साथ ही अजय देवगन बड़े पर्दे पर एक और धमाका करने को तैयार है। वन्स ऑपन अ टाइम इन मुंबई जैसी हिट फिल्म देने वाले निर्देशक मिलन लुथरिया के साथ अजय देवगन फिल्म 'बादशाहो' में नजर आएंगे।