बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन फिल्म इंडस्ट्री में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिषेक का जन्म 5 फरवरी (1976) को फिल्मी परिवार में हुआ था। उनके पिता महानायक अमिताभ बच्चन और मां जया बच्चन हैं। अभिषेक की बड़ी बहन का नाम श्वेता नंदा हैं। अभिषेक की मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल और बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने दिल्ली के वसंत विहार और और एगलोन कॉलेज, स्विट्जरलैंड से भी पढ़ाई की। अभिषेक ने साल 2014 में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय से शादी की। इनकी एक बेटी है जिसका नाम अराध्या है। -
अभिषेक ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2000 में फिल्म रिफ्यूजी से की। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस करीना कपूर थीं। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर सकी लेकिन अभिषेक की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
-
अभिषेक बचपन में डिसलेक्सिया बीमारी के पीड़ित थे। इस बीमारी पर साल 2007 में आमिर खान की फिल्म 'तारे जमीन पर' आ चुकी है।
अभिषेक ने बिजनेस में करियर बनाने का मन बनाया था। इसके लिए उन्होंने यूएसए की बोस्टन यूनिवर्सिटी में कोर्स करना शुरू भी कर दिया था लेकिन बाद में उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया और कोर्स बीच में ही छोड़ दिया। इस फैसले में अमिताभ भी अभिषेक के साथ थे। -
अभिषेक के करियर की पहली हिट फिल्म 'धूम' थी। इससे पहले उनकी कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई थीं।
-
अभिषेक ने साल 2005 में फिल्म ब्लफमास्टर में गाना भी गाया था। उनका गाया गाना काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म में अभिषेक एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आए थे।
-
के 60वें बर्थडे पर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर से सगाई की थी, लेकिन बाद में इन्होंने ये सगाई तोड़ दी।
-
अभिषेक और ऐश्वर्या ने फिल्म धूम 2 के दौरान एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों ने फिल्म गुरू के दौरान अपने रिलेशनशिप का स्वीकार किया। ये दोनों एक साथ फिल्म कुछ ना कहो और ढाई अक्षर प्रेम के में नजर आ चुके हैं।
-
अभिषेक प्रो कबड्डी लीग की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के मालिक हैं। (All Photo Source: Instagram)