-
दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत का आज जन्मदिन है। रजनीकांत का जन्म बेंगलुरू में हुआ था।
-
रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। उनका बचपन काफ़ी ग़रीबी में बीता है।
-
सुपरस्टार रजनीकांत पहले सामान उठाने वाले कुली और बसों में टिकट काटने वाले कंडक्टर तक का काम कर चुके हैं।
-
आज रजनीकांत के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
-
यह बात किसी से नहीं छुपी है कि अभिनय के इस महारथी को उनके प्रशंसक भगवान के रूप में पूजते हैं।
-
दक्षिण फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी 'मेरी अदालत', 'जान जॉनी जनार्दन', 'भगवान दादा', 'दोस्ती दुश्मनी', 'इंसाफ कौन करेगा', 'असली नकली', 'हम', 'खून का कर्ज', 'क्रांतिकारी', 'अंधा कानून', 'चालबाज', 'इंसानियत का देवता' जैसी कई कई हिट फिल्में दिए हैं।
-
ऐश्वर्या राय के साथ रजनीकांत (फिल्म रोबोट)
-
श्रीदेवी के साथ रजनीकांत (फिल्म चालबाज़)
-
'दीवा' रेखा के साथ रजनीकांत (फिल्म फूल बने अंगारे)