-
बॉलीवुड स्टार्स के लुक्स तो कातिलाना होते ही हैं, वहीं उनका स्टाइल भी उनकी पर्सनालिटी में चार चांद लगा देता है। लेकिन नेचुरल ब्यूटी भी बहुत मायने रखती है। ऐसे में जब इन स्टार्स को खुद में थोड़ी बहुत कमी नजर आती है तो वह खुद पर एक्सपेरिमेंट करने से भी नहीं चूकते। फिर चाहे वह आंख-नाक और होंठों की सर्जरी हो या फिर बालों का ट्रांसप्लांट। आइए जानते हैं बॉलीवुड के ऐसे सेलेब्स के बारे में जिन्होंने करवाया है हेयर ट्रांसप्लांट:-
-
सिंगर हिमेश रेशमिया ने सिंगिंग के बाद एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया। वहीं उन्हें एक्टिंग में अभी तक कोई खास सफलता तो नहीं मिली लेकिन खुद को अट्रैक्टिव दिखाने के लिए उन्होंने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया है।
-
कॉमेडी के बेताज बादशाह कपिल शर्मा एक वक्त में ऐसे दिखाई देते थे। वहीं नाम और शौहरत कमाने के बाद उनमें कुछ बदलाव आए। वहीं उनके लुक में भी हेयर ट्रांसप्लांट के जरिए चेंज आया।
-
सिंगर अभिजीत ने भी हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया।
-
हीरो नंबर वन गोविंदा अपने जमाने के चार्मिंग एक्टर्स में से एक थे। आज भी उनके डांस मूव्स का हर कोई दीवाना है। लेकिन अट्रैक्टिव देखने के लिए गोविंदा ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
-
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक वक्त में कुछ ऐसे नजर आने लगे थे। लेकिन जल्द ही उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट करवा लिया।
-
बॉलीवुड के बजरंगी भाईजान सलमान खान इंडिया के मोस्ट वांटेड बेचलर हैं। लेकिन उनके अट्रैक्टिव लुक का राज हेयर ट्रांसप्लांट है। ट्रांसप्लांट से पहले वह कुछ ऐसे दिखते थे।
-
सनी देयोल ने भी हेयर ट्रांसप्लांट करवाया है।
-
संजय दत्त बिना बालों के ऐसे नजर आते थे, फिर वक्त रहते उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का सहारा लिया।
-
अक्षय खन्ना ने भी हेयर ट्रांसप्लांट कराया है।