-

डायरेक्टर: गुरमीत राम रहीम सिंह, जीतू अरोड़ा, कलाकार: गुरमीत राम रहीम सिंह, डेनियल कालेब, फ्लोरा सैनी, जयश्री सोनी, ऑलेग्जैन्ड्रा सेमेन, जय सिंह राजपूत।
-
रिलीज़ होने से पहले ही विवादों में रही गुरमीत राम रहीम की फ़िल्म 'MSG- द मैसेंजर' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई। इसमें डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह ने मुख्य किरदार निभाया है।
-
दरअसल फ़िल्म में यह दिखाया गया है कि उनकी दिनचर्या क्या है, उनके विचार कैसे हैं और हर तरह के लोगों से वे किस तरह से मिलते हैं। फिल्म में सारे गाने राम रहीम ने ही गाए हैं। जैसा कि आजकल की सभी फ़िल्मों में होता है, इसमें भी कॉमेडी, एक्शन और संगीत का तड़का राम रहीम ने लगाया है।
-
फिल्म एक ड्रग माफिया पर केंद्रित है जिसके गुर्गे देश में बुराई फैलाने का काम करते हैं। इसी से देश को बचाने के लिए राम रहीम ने इस फिल्म में हीरो का किरदार निभाया है। संक्षिप्त में कहा जाए तो यह अच्छाई और बुराई के बीच संघर्ष की कहानी है। फ़िल्म के गाने और एक्स कुछ हद कर फिल्म के साथ न्याय करते नज़र आते हैं।