-
फॉर्मुला 1 रेसिंग गेम्स में नजर आने वाली ग्रिड गर्ल्स अब तक इस खेल का अहम हिस्सा मानी जाती थीं लेकिन अब यह खूबसूरत लड़कियां बेरोजगार हो गई हैं। कुछ ही दिनों पहले Professional Darts Corporation ने वॉक ऑन गर्ल्स को बैन कर दिया था और ठीक उसी रास्ते पर चलते हुए अब फॉर्मुला-1 ने भी प्रोमो मॉडल्स (ग्रिड गर्ल्स) को बैन कर दिया है। 2018 FIA Formula 1 World Championship season की शुरुआत करते हुए यह घोषणा की गई है कि अब ग्रिड गर्ल्स इस खेल का हिस्सा नहीं होंगी। इन लड़कियों के काम विरोध कर रहे लोगों ने इन्हें सजावट का सामान कहा है और तमाम लोगों ने खेल के दौरान पहनी जाने वाली उनकी ड्रेस पर सवाल उठाया है। इसके विरोध में कई ग्रिड गर्ल्स ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया है और वह इसके विरोध में तमाम ट्वीट्स और पोस्ट्स लिख रही हैं।
-
एक स्टंट ड्राइवर जो कि ग्रिड गर्ल के तौर पर भी काम कर चुकी है। उनसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा- तमाम लड़कियों को अपनी नौकरी खोनी पड़ी है… सिर्फ इसलिए क्योंकि फेमिनिस्ट्स को लगता है कि वह चीजों को बेहतर समझते हैं।
-
नौकरी गंवा चुकी सभी लड़कियां अब अपनी लड़ाई सोशल मीडिया पर लड़ रही हैं।
-
जो लोग ग्रिड गर्ल्स के कपड़ों पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें जवाब देते हुए एक मॉडल ने अपने फेसबुक पेज पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है।
-
मिशेल वेस्टबे ने लिखा- हम सुपरमार्केट में घूमने वाली किसी युवा लड़की से ज्यादा कपड़े पहनते हैं।
-
मिशेल ने लिखा- मैं तो अब रिटायर हो चुकी हूं लेकिन उन लड़कियों के बारे में सोचिए जिनकी रोजी इन फेमिनिस्ट्स के चलते चली गई।
-
फॉर्मुला वन इंडियन ग्रांड प्रिक्स में विजेता बनने के बाद जर्मनी के रेड बुल रेनॉल्ड ड्राइवर सबेस्चियन वेटल ग्रिड गर्ल्स पर शैंपेन स्प्रे करते हुए।
-
एक प्रमोश्नल इवेंट के दौरान Indian Formula One Grand Prix नई दिल्ली में पोज देती हुईं भारतीय ग्रिड गर्ल्स।
-
ग्रेटर नॉएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में फॉर्मुला वन ड्राइवर्स के आने से पहले उनके स्वागत के लिए तैयार भारतीय ग्रिड गर्ल्स।
-
Force India F1 टीम के लिए बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर पोज देती हुईं भारतीय ग्रिड गर्ल्स।
-
प्रिजेंटेशन सेरिमनी के दौरान बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर वॉक करतीं भारतीय ग्रिड गर्ल्स।
-
(Photo's Source: Twitter and Agency)