-
लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दिशा वकानी काफी समय से शो दूर हैं। दिशा इस शो में दयाबेन का किरदार निभाती हैं। दयाबेन के किरदार में उन्हें दर्शकों द्वारा बहुत ही पसंद किया गया है। शो में दयाबेन जेठा लाल नाम के किरदार की पत्नी हैं। जेठा लाल और दयाबेन की जोड़ी ने ऑडियंस को बहुत हंसाया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को टेलीविजन का फेवरेट शो बनाने में इन दोनों का अहम योगदान रहा है। लेकिन कुछ समय पहले एक बेटी को जन्म देने के बाद से ही दिशा शो से दूर हैं। ऐसे में पिछले दिनों शो की लोकप्रियता में गिरावट देखने को मिली है। दूसरी तरफ, दिशा फिलहाल अपनी बेटी की परवरिश में व्यस्त हैं और शो से तत्काल जुड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है। इस बात को ध्यान में रखते हुए शो के प्रोड्यूसर किसी और को दयाबेन के किरदार के लिए कास्ट करना चाहते हैं। चर्चा है कि इसके लिए 'गोपी बहू' यानी जिया मानेक को लिया जा सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं दिशा और जिया के बारे में। (All Photos: Instagram)
-
दिशा की प्रेग्नेंसी के समय से ही उनके शो छोड़ने की चर्चा चल रही है।
-
हालांकि शो प्रोड्यूसर्स ने कहा था कि दिशा शो में वापसी करेंगी।
-
अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि दिशा सच में शो छोड़ रही हैं।
-
दिशा और जेठा लाल की जोड़ी टीवी दर्शकों के लिए यादगार बन गई है।
-
दिशा के रिप्लेसमेंट की खबरें भी पिछले दिनों खूब चली हैं।
-
अब खबर यह आ रही है कि टीवी की 'गोपी बहू' यानी जिया मानेक दयाबेन का किरदार निभा सकती हैं।
-
जिया 'ना घर के ना घाट के' जैसे कॉमेडी शोज में काम कर चुकी हैं।
-
टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' से जिया को जबरदस्त लोकप्रियता मिली।
-
जिया के फैंस जरूर उन्हें दयाबेन के रोल में देखना चाहेंगे।
