-
टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय जल्द ही फिल्म गोल्ड में नजर आएंगी। इस फिल्म से वह डेब्यू कर रही हैं। एक्ट्रेस के साथ फिल्म में अक्षय कुमार भी हैं। इतना ही नहीं मौनी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'ब्रह्मस्त्र' में भी दिखाई देंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस जॉन अब्राहम के साथ फिल्म राव और राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। फिलहाल, एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों बुलगारिया में हैं। अपने दोस्तों के साथ मौनी बुलगारिया के मौसम को एंजवॉय कर रही हैं। मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस वॉटरफॉल के करीब हैं। टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय वॉटरफॉल के पास जाकर मस्ती कर रही हैं। मौनी तस्वीरों में ब्लैक ट्राउजर और टॉप के साथ स्पोर्ट शूज में नजर आ रही हैं। देखें मौनी रॉय की ये तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं):-
-
वॉटरफॉल के करीब नेचर को निहारतीं एक्ट्रेस मौनी
-
झरने की खूबसूरती को फील करते हुए गोल्ड एक्ट्रेस मौनी
-
मौनी रॉय अपने दोस्तों के साथ
-
मौनी रॉय बुलगारिया में घूमते हुए
-
-
हरियाली के बीच मौनी रॉय
-
एक्ट्रेस मौनी रॉय फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं।
-
एक्ट्रेस ने टीवी शो नागिन से जनता के बीच पॉपुलैरिटी हासिल की थी।
-
मौनी ने अपने करियर की शुरुआत एकता कपूर के डेलीसोप 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से की थी।
