-
लव मैग्जीन के एक वीडियो क्लिप में सुपर मॉडल गीगी ने अपने बगल के बाल दिखाएं हैं। हालांकि उनके फैंस को उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया और इंस्टाग्राम पर उन्हें भद्दे कमेंट का सामना करना पड़ा है।
-
कुछ सेकेंड के इस वीडियो में गीगी लाल रंग के कपड़ो में किक और पंच लगाती नजर आ रही हैं। बीच बीच में उनके हाथ ऊपर करने पर उनके बगल के बाल दिख रहे हैं। इस वीडियो के कमेंट में यूजर्स ने उनके बगल को बालों के लेकर भद्दे कमेंट किए हैं।
जहां एक तरफ कई फैंस उन्हे शेव करने की सलाह दे रहे हैं तो कुछ यूजर्स उनके बचान में भी खड़े दिखे हैं। और आलोचना करने वालों को रूढ़िवादी मानसिकता से ग्रस्त बता रहे हैं। -
गीगी दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी मॉडल्स में से एक मानी जाती हैं। 22 साल की गीगी दुनिया भर के मशहूर ब्रांड्स के लिए रैंप पर चल चुकी हैं।
-
कुछ महीने पहले एक फैंस ने गीगी को जबरदस्ती गोद में भी उठा लिया था तब उन्होंने घूसा मारकर उससे खुद को छुड़ाया था।
