स्टार प्लस के सीरियल 'बहनें' में नजर आईं गहना वशिष्ठ की बिग बॉस 11 में एंट्री हो सकती है। जी हां, गहना अब तक एम टीवी में 'ट्रू लाइफ शो' की वीजे भी रह चुकी हैं। वहीं सहारा वन टेलीविजन में गहना को खास पहचान एक एंकर के तौर पर मिली। अब खबर है कि जल्द ही गहना कलर्स पर प्रसारित होने वाले रिएलिटी शो ''बिग बॉस 11' का जल्द ही हिस्सा बन सकती हैं। खबर है कि गहना कंटेस्टेंट के तौर पर घर के अंदर एंट्री ले सकती हैं। गहना जितना बोल्ड दिखती हैं उतने ही बोल्ड उनके बयान भी होते हैं। हम आपको गहना वशिष्ठ की कुछ खास तस्वीरों के जरिए उनके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तस्वीरों में देखिए गहना वशिष्ठ का बोल्ड अंदाज:- -
गहना टेलीविजन में काफी काम कर चुकी हैं। वहीं गहना Cricket World Cup 2015 में भी न्यूज एंकर्स के साथ एंकरिंग करती नजर आई थीं।
-
गहना टेलीविजन पर वंदना तिवारी के नाम से जानी जाने लगी थीं। वह एक एक्ट्रेस होने के साथ मॉडल भी रह चुकी हैं।
फिल्म ‘सविता बार्बी 3डी’ में गहना वशिष्ठ ने कई बोल्ड और हॉट सीन्स देकर सभी को हैरान कर दिया। हाल ही में गहना पर तिरंगे के अपमान का आरोप भी लगा था। दरअसल, गहना ने कुछ दिन पहले ही तिरंगे को बिकनी बनाकर पहना था। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना की गई। -
गहना 2012 में मिस एशिया बिकिनी प्रतियोगिता भी जीत चुकी हैं। इसके अलावा वह स्टार प्लस के सीरियल बहनें में काम कर चुकी हैं। तो वहां गहना कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी हैं। उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि गहना अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाती सकती है।
-
खबर है कि जल्द ही बिग बॉस के घर में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। टेलीचक्कर के मुताबिक बिग बॉस के घर में साउथ इंडियन एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की एंट्री होने जा रही है। गहना हाल ही में तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने बिग बॉस सीजन 11 के कुछ कंटेस्टेंट को लेकर बयान दिए।
-
उन्होंन बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान, प्रियांक शर्मा, विकास और शिल्पा शिंदे को लेकर कई राज बताए थे।
-
अर्शी को लेकर उन्होंने कहा था कि अर्शी पर करीब 10 क्रिमिनल केस पेंडिंग पड़े हुए हैं। वहीं गहना ने यह भी कहा कि अर्शी 50 साल के एक व्यक्ति से शादी कर चुकी हैं।
-
इसके बाद उन्होंने प्रियांक शर्मा के लिए कहा कि वह बाइसेक्शुअल हैं। दिल्ली में उन पर सेक्शुअल हरास्मेंट का केस भी है। इसके अलावा गहना ने विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे को लेकर भी कहा कि वह दोनों सेक्शुअल रिलेशनशिप में रह चुके हैं।