-
एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने अपने करियर के कारण शादी और प्रेग्नेंसी के फैसले को डिले किया है। हाल ही में टीवी सीरियल स्टार और एक्स बिग बॉस विनर एक्ट्रेस गौहर खान 40 साल की उम्र में मां बनी हैं। गौहर खान और जैद दरबार के घर नन्हे मेहमान ने कदम रखा है। कहा जाता है कि 30 या ज्यादा से ज्यादा 35 से पहले बेबी प्लान कर लेन चाहिए क्योंकि इसके बाद उनकी फर्टिलिटी कम होने लगती है। मगर इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेसेस रही हैं जो 40 की उम्र पार करने के बाद भी मां बनी हैं। चलिए जानते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिनके घर 40 की उम्र पार करने के बाद किलकारी गूंजी है।
-
Bipasha Basu
बिपाशा बसु 43 साल की उम्र में मां बनीं। उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने देवी रखा है। (Source: @bipashabasu/instagram) -
Farah Khan
फराह खान ने 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां बनी थीं। उनके तीन बच्चों में एक बेटा और दो बेटियां हैं। (Source: @farahkhankunder/instagram) -
Amrita Rao
अमृता राव ने भी अपने पहले बच्चे वीर को जन्म लगभग 40 साल की उम्र में दिया था। (Source: @amrita_rao_insta/instagram) -
Preity Zinta
प्रीति जिंटा ने सरोगेसी के जरिए दो ट्विन्स को जन्म दिया था। प्रीति 46 साल की उम्र में मां बनी थीं। (Source: @realpz/instagram) -
Dia Mirza
दीया मिर्जा ने भी 40 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। उन्होंने उसका नाम अवयान रखा है। (Source: @diamirzaofficial/instagram) -
Gauahar Khan
गौहर खान ने 10 मई को एक बेटे को जन्म दिया है। जिसकी जानकारी उन्होंने और उनके पति जैद दरबार ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। गौहर खान 40 साल की हो चुकी हैं और उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। (Source: @gauaharkhan/instagram) -
Kareena Kapoor
करीना कपूर 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी। उन्होंने 2021 में अपने दूसरे बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया था। (Source: @kareenakapoorkhan/instagram) -
Neha Dhupia
नेहा धूपिया भी दूसरी बार मां तब बनी जब उनकी उम्र 41 साल की थी। (Source: @nehadhupia/instagram)