-
फुकरे का नाम बॉलीवुड की सबसे हिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी में शामिल है। इस फिल्म के दो पार्ट अब तक दर्शकों को गुदगुदाने में सफल रहे हैं।
-
फुकरे और फुकरे रिटर्न्स दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुईं। अब इस फिल्म का तीसरा पार्ट जल्द ही रिलीज होने वाला है।
-
फिल्म की रिलीज से पहले ‘फुकरे 3’ की टीम को हाल ही में लालबाग के राजा के दरबार मे स्पॉट किया गया है।
-
फिल्म के स्टार्स पुलकित सम्राट (हनी), ऋचा चड्ढा (ऋचा चड्ढा), वरुण शर्मा (चूचा), और मनजोत सिंह (लाली हलवाई) एक साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे।
-
इस टीम को एक साथ देखकर यह साफ पता चल रहा है कि ये स्टार्स गणेश चतुर्थी के दिन बप्पा के दरबार में ‘फुकरे 3’ की सफलता के लिए प्रार्थना करने आए हैं।
-
बता दें , ये फिल्म इसी साल 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी है।
-
हाल ही में फिल्म का मजेदार प्रोमो रिलीज हुआ था। प्रोमो में चूचा भोली पंजाबन के खिलाफ चुनाव में खड़े होते हुए दिखाई दे रहा है। इस ट्रेलर ने दर्शकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।
(Photos Source: Indian Express)
(यह भी पढ़ें: लालबागचा राजा से चिंचपोक्लिचा चिंतामणि तक, ये हैं मुंबई के 7 प्रसिद्ध गणपति पंडाल जिन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं भक्त)
