• English English
  • தமிழ் தமிழ்
  • বাংলা বাংলা
  • മലയാളം മലയാളം
  • ગુજરાતી ગુજરાતી
  • हिंदी हिंदी
  • मराठी मराठी
  • Business Business
  • बिज़नेस बिज़नेस

Jansatta

  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
LIVE TV
  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • पैसा
  • एजुकेशन
  • ई-पेपर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  • इन्वेस्टिगेशन स्टोरी
  • सही हिंदी
  • वायरल
  • राशिफल
  • हिन्दू कैलेंडर
  1. Hindi News
  2. Photos
  3. entertainment gallery
  4. from sushil modi to shahnawaz hussain 8 love stories of politicians who broke religious barriers

जाति-धर्म की दीवारें तोड़कर इन नेताओं ने की लव मैरिज, जानिए कैसे आगे बढ़ी इनकी Love Story

By: Mohani
September 27, 2017 13:01 IST
हमें फॉलो करें
  • Love stories of politicians, Shahnawaz Hussain, Mukhtar Abbas Naqvi, inter-religious love, secular India, communalism
    1/7

    कहते हैं मोहब्बत के आगोश में आकर इंसान को कुछ नजर नहीं आता, क्योंकि उसे हर ओर सिर्फ प्यार ही प्यार नजर आता है। फिर वो हिंदू देखता और न मुसलमान न, सिख और ईसाई। बॉलीवुड सेलेब्स में से कई ऐसे हैं जिन्होंने प्यार को पाने के लिए अपना धर्म बदल दिया। लेकिन आज हम यहां आपको बॉलीवुड के नहीं, बल्कि हमारे देश में उन राजनेताओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अपने प्यार को अंजाम तक पहुंचाया। जानिए कौन-कौन हैं वे राजनेता जिन्होंने धर्म की दीवार को तोड़ पाया अपना प्यार। देखिए तस्वीरें।

  • 2/7

    बीजेपी के मशहूर नेता शाहनवाज हुसैन काफी खुशमिजाज इंसान हैं। उन्हें अपने प्यार को पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़। क्योंकि वे एक हिंदू लड़की से मोहब्बत जो कर बैठे थे। शाहनवाज की लव स्टोरी तब शुरु हुई जब वे दिल्ली की DTC बसों में कॉलेज जाते थे। इसी सफर में उन्हें एक ऐसी लड़की नजर आई जिसके बारे में वे सोचने पर मजबूर हो गए। सफर में वे अक्सर उस लड़की से मिलते थे लिहाजा कुछ दिनों बाद वे उसका पीछा करने लगे और धीरे-धीरे मुलाकातें हुईं, बातें हुईं। बताया जाता है कि एक दिन बस में शाहनवाज को सीट मिल गई लेकिन उस दिल्ली की लड़की को नहीं मिली तो उन्होंने अपनी सीट उसे दे दी। शाहनवाज ने रेनू के परिवार वालों से भी अच्छा तालमेल कर लिया था। लेकिन ये बात किसी को कहां पता थी कि शाहनवाज रेनू को बस की यात्रा में अपना दिल दे बैठे थे। एक दिन जब शाहनवाज ने रेनू को अपने दिल का हाल-ए-दिल बताया तो वो गुस्सा हुई और हिंदू-मुस्लिम का हवाला देकर मना कर दिया। लेकिन शाहनवाज ने हार नहीं मानी वे लगातार 9 साल तक रेनू की हां का इंतजार करते रहे। 1994 में दोनों ने आखिरकार शादी कर ली। दोनों की शादी कराने में उमा भारती ने मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने ही दोनों के परिवार को कनविंस किया था। दोनों के 2 बेटे हैं।

  • 3/7

    बीजेपी के सीनियर नेता मुख्तार अब्बास नकवी की कहानी भी इसी तरह है। मुख्तार और सीमा भी अलग-अलग धर्म से ताल्लुक रखते हैं लेकिन प्यार ने इन दोनों के बीच आई धर्म की दीवार को तोड़ दिया। सीमा को मुख्तार पहली नजर में ही पसंद आ गए थे। सीमा बेहद शर्मीली थीं। कॉलेज के दिनों में लड़कों से दूर रहती थीं, लेकिन नकवी अपवाद थे। दोनों की मुलाकात इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में हुई। सीमा को भले ही नकवी पसंद थे लेकिन उनके परिवार को नहीं। सीमा के परिवार वाले हमेशा ही नकवी से मिलने को मना करते थे लेकिन फिर भी सीमा किसी न किसी तरह से बहाने से उनसे मिलती थीं। साल 1983 में 3 जून के दिन दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। दोनों की शादी हिंदू व मुस्लिम, दोनों ही रीति-रिवाजों से हुई। दोनों ईद और दिवाली अपने-अपने रिवाज से सेलिब्रेट करते हैं। इस जोड़े का एक बेटा है।

  • 4/7

    बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के बारे में तो सभी जानते हैं। वे बिहार बीजेपी का एक जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने ईसाई धर्म की जेसिस जॉर्ज से शादी की है। दोनों की मुलाकात ट्रेन में हुई थी। इस दौरान सुशील मोदी पटना यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के महासचिव थे। वह किसी काम से ट्रेन से यात्रा कर रहे थे। यहीं से दोनों के बीच बातें हुईं। दोनों की शादी को लेकर काफी बाधाएं आईं। लेकिन बाद में काफी दिनों बाद घर वाले मान गए। सुशील मोदी की पत्नी जेसिस एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं। दोनों के दो बेटे उत्कर्ष और अक्षय अमृकतांक्षु हैं। जो मीडिया सुर्खियों से दूर ही रहते हैं। उत्कर्ष इंजीनियरिंग और अक्षय लॉ का कोर्स कर रहे हैं।

  • 5/7

    जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला की लव स्टोरी भी काफी चर्चाओं में रही। उनकी लवस्टोरी दिल्ली की ओबेराय होटल से शुरु हुई थी। क्योंकि जिस वक्त वो पायल से मिले थे तब वे भी वहीं काम किया करती थी। इसी बीच दोनों की एक दूसरे से नजदीकियां बढ़ीं। 1994 में दोनों ने धार्मिक बंधनों को तोड़कर शादी कर ली थी। इस कपल के 2 बेटे, जाहिर और जमीर हैं जो दिल्ली में रहते हैं। पायल दिल्ली में अपना ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं। हालांकि 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। कहा जाता है कि दोनों की शादी को लेकर कश्मीरी पंडित नाराज थे, जिस वजह से पायल वहां बहुत कम रह पाती थीं। सिख परिवार से ताल्लुख रखने वाली पायल के पिता मेजर जनरल रामनाथ सेना से रिटायर्ड हैं।

  • 6/7

    सचिन पायलट पत्नी सारा पायलट के साथ। (फाइल फोटो)

  • 7/7

    कांग्रेस के नेता मनीष तिवारी भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने ने नाजनीन सफा से शादी की है। नाजनीन सफा पारसी धर्म से आती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 1989 में जब मनीष NSUI के प्रेसीडेंट थे तब नाजनीन मुंबई में वीमेन विंग की प्रेसीडेंट थी। इसके बाद नाजनीन ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इकॉनोमिक्स में मास्टर किया और बाद में एयर इंडिया के साथ काम करने लगीं। इन्ही दिनों मनीष लॉ की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों की कई मुलाकातें मुंबई और दिल्ली में हुई। 1996 में दोनों ने शादी की। दोनों की एक बेटी है इनेका तिवारी।

अपडेट
Aaj Ka Panchang 11 January 2026: आज अष्टमी तिथि और चित्रा नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल सहित 11 जनवरी का संपूर्ण पंचांग
‘ॐ हमारे वेदों, शास्त्रों, पुराणों, उपनिषदों और वेदांत का सार…’, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए पीएम मोदी
WPL 2026 Points Table: मुंबई-दिल्ली मैच के बाद अंकतालिका, आरसीबी नीचे फिसली; टॉप 5 बैटर-बॉलर
India AI Impact Summit 2026: सैम ऑल्टमैन, जेनसेन हुआंग सहित 100 से ज्यादा CEO आएंगे दिल्ली, कई देशों के प्रमुख भी होंगे सम्मेलन में शामिल
IND vs NZ: ऋषभ पंत हुए चोटिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से हो गए बाहर
IND U19 vs SCO U19: वैभव की तूफानी पारी, खिलान-दीपेश की घातक गेंदबाजी, इंडिया ने 121 रन से जीता मैच
हाई कोर्ट में सुनवाई स्थगित, ममता से टकराव के बीच सुप्रीम कोर्ट पहुंची ईडी, जानें जांच एजेंसी ने याचिका में क्या कहा?
सबसे ज्‍यादा पढ़ी गई
OTT पर धूम मचा रही ये माइथोलॉजिकल थ्रिलर, हर सीन में है जबरदस्त सस्पेंस और रहस्य
बीजेपी ने यौन उत्पीड़न मामले में सह-आरोपी आप्टे को बनाया पार्षद, भारी विरोध होने पर देना पड़ा इस्तीफा
क्या अनुभव सिंह बस्सी को डेट कर रही हैं कुशा कपिला? एक्ट्रेस की पोस्ट को देखकर फैंस ने लगाया अंदाजा
कमजोर दिल वाले न देखें! 9.7 IMDb रेटिंग वाली OTT सीरीज में दिखेगी ‘नीले ड्रम’ और ‘हनीमून मर्डर’ की सच्ची कहानी
फोटो गैलरी
8 Photos
इन फिल्मों को देखने के बाद कहेंगे काश नहीं देखी होती, दिमाग पर छोड़ती हैं ऐसा असर दोबारा देखने की नहीं जुटा पाएंगे हिम्मत
2 days agoJanuary 9, 2026
8 Photos
बात-बात पर बच्चों डांटते हैं तो संभल जाएं? सेहत और दिमाग पर पड़ता है ये असर
2 days agoJanuary 9, 2026
11 Photos
सोना, तांबा और यूरेनियम के अलावा और क्या-क्या उगलती है ईरान की धरती, इन खनिजों का है भंडार
2 days agoJanuary 9, 2026
और पढ़ें
Terms & Condition Privacy Policy Contact Us
Copyright © 2026 The Indian Express [P] Ltd. All Rights Reserved

  • होम
  • ताजा खबर
  • राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • खेल
    • क्रिकेट
    • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • राज्य
  • फोटो
  • वीडियो
  • आस्‍था
  • लाइफस्टाइल
  • हेल्थ
  • टेक्नोलॉजी
  • एजुकेशन
  • जुर्म
  • वेब स्टोरी
  • पॉडकास्ट
  • जनसत्ता ई-पेपर
  • ऑटो
  • अंतरराष्ट्रीय
  • ट्रेंडिंग
  • व्यापार
  • विचार
  • राजनीति
  • राशिफल
  • Shorts
  • रील
  • जनसत्ता स्पेशल
  • हमसे संपर्क करें:
  • T&C
  • Privacy Policy
  • About US