-
बॉलीवुड में किस स्टार का किस के साथ कैसा कनेक्शन है ये तो लगभग हर फैन जानता है। कुछ स्टार्स पब्लिकली एक दूसरे से लड़ चुके हैं तो कुछ मीडिया के जरिए भी चुटकी लेते रहते हैं। हालांकि कई बॉलीवुड सेलेब्स ऐसे भी हैं जो स्कूल के दिनों में एक ही क्लास में पढ़ा करते थे। इनमें आमिर और सलमान से लेकर अर्जुन और वरुण तक जैसे स्टार्स शामिल हैं। आइए डालते हैं ऐसे ही उन बॉलीवुड सेलेब्स पर एक नजर जो स्कूल टाइम में क्लासमेट्स हुआ करते थे:
-
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर दोनों क्लासमेट्स रह चुके हैं। टाइगर ने एक इंटरव्यू में बताया भी था कि स्कूल के दिनों में श्रद्धा पर उनका दिल आ गया था।
-
रितिक रौशन और उदय चोपड़ा की दोस्ती भी बचपन की है। दोनों एक ही क्लास में पढ़ा करते थे।
-
करण जौहर और ट्विंकल खन्ना भी क्लासमेट्स रह चुके हैं। आज भी ये दोनों बहुत अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
-
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा भी क्लासमेट्स रह चुकी हैं।
-
अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी बचपन के दोस्त हैं। दोनों एक ही क्लास में पढ़ा करते थे।
-
नव्या नवेली अमिताभ बच्चन की नातिन हैं। वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन की क्लासमेट रह चुकी हैं।