-

बॉलीवुड में सेलेब्स के फोटोशूट काफी चर्चा में रहते हैं। अकसर वो सोशल मीडिया पर अपनी नई-नई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आज हम आपके लिए इन सेलेब्स कुछ ऐसी तस्वीरें लेकर आए हैं जिसमें वो काफी अजीबो-गरीब लुक में नजर आए।
-
प्रियंका चोपड़ा की इस तस्वीर को देखने के बाद लोग काफी हैरान हो गए थे। इस दौरान वह Dior का सॉफ्ट पेस्टल गाउन पहने नजर आई थी। उनके इस लुक को लेकर फैंस ने ट्रोल किया था। (Source: Priyanka Chopra/ Facebook)
-
बिपाशा बसु ने यह तस्वीर अपने सोशल मीडया अकाउंट पर शेयर किया है। उनके इस लुक को देखने के बाद लोक उनका मजाक उड़ाते नजर आए थे। (Source: Bipasa Basu/ Facebook)
-
रणवीर सिंह अपने अजीबो-गरीब फैशन के लिए मशहूर हैं। वो अक्सर अतंरगी फैशन को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। (Source: Ranveer Singh/Facebook)
-
रणवीर से पहले अक्षय कुमार भी अजीबो-गरीब फैशन में दिखाई दे चुके हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद आप ये अंदाजा लगा ही सकते हैं। (Source: Social Media)
-
गोविंदा ने बॉलीवुड में एक अच्छे एक्टर और डांसर के रूप में अपनी पहचान बनाई है। मगर गोविंदा अपने अजीबो-गरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए भी मशहूर रहे हैं। (Source: Social Media)
-
सोनम कपूर भी कई बार अपने फैशन को लेकर ट्रोल गहो चुकी हैं। अब इस फोटो को ही देख लीजिए। इस फोटो को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने ये बलून्स क्यों पहने हुए हैं। (Source: Sonam Kapoor/Facebook)
-
मल्लिका शेरावत अपने बोल्ज अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो अकसर हॉट लुक में अपनी फोटो शेयर करती रहती हैं। मगर उनके इस लुक को देखने के बाद लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया था। (Source: Mallika Sherawat/Facebook)
-
कंगना रनौत ने फिल्म फैशन में काम कर के खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी। उनके फैशन सेंस की अकसर लोग तारीफ करते रहते हैं। मगर कभी-कभी उनके फैशन को देखने के बाद लोगों ने उनका मजाक भी उड़ाया है। इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों ने उनके मेकअप का खूब मजाक उड़ाया था। (Source: Kangana Ranaut/Facebook)