-
संजय दत्त का नाम बॉलीवुड के सबसे विवादित और पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। संजय दत्त ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। संजय दत्त ने ना सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपने लुक्स से भी फैंस को खूब सरप्राइज किया है। खलनायक के बल्लू से लेकर पानीपत के अहमद शाह अब्दाली तक के किरदार के लिए संजय दत्त ने जिस तरह से अपने लुक को चेंज किया है वो देखने लायक है। आइए डालते हैं संजय दत्त के ऐसे ही लुक्स पर एक नजर जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला(All Photos : Youtube):
-
खलनायक(1993) में संजय दत्त ने बल्लू नाम का किरदार निभाया था।
-
वास्तव(1999) के लिए संजय दत्त को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला था।
-
कांटे(2001) में संजय दत्त ने अज्जू नाम के चोर की भूमिका निभाई थी।
-
प्लान(2004) में संजय दत्त द्वारा निभाया गया मूसा भाई का किरदार काफी लोकप्रिय हुआ था।
-
मुसाफिर(2004) में संजय दत्त के किरदार का नाम था बिल्ला। बिल्ला एक गैंगस्टर था।
-
अग्निपथ(2012) में संजय दत्त कांचा चीना के किरदार में बेहद डरावने नजर आए थे। इस फिल्म के लिए भी उन्हें फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।
-
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म पानीपत में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली बने हैं। फिल्म में संजय दत्त के लुक की काफी चर्चा है।
