-
टीवी रियालिटी शोज में जिस शो की चर्चा सबसे ज्यादा होती है वो है कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला शो बिग बॉस। इस शो का फॉर्मेट ही कुछ ऐसा है कि कंटेस्टेंट आपस में लड़ते हैं, भिड़ते हैं, प्यार-मोहब्बत करते हैं, आदि। दर्शकों को बिग बॉस कंटेस्टेंट के बीच की नोंक-झोंक काफी अट्रैक्ट करती है। शायद यही कारण है कि बिग बॉस के 12 सीजन हो चुके हैं। 13वें सीजन की तैयारी है। बिग बॉस की एक खास यूएसपी की अगर बात करें तो वो हैं सलमान खान। सलमान जिस तरह से बिग बॉस हाउस के मसलों से निपटते हैं वो दर्शकों को खूब पसंद आती है। सलमान खान बिग बॉस के चौथे सीजन से शो के होस्ट हैं। बिग बॉस को सलमान की होस्टिंग से कितना फायदा हो रहा है ये तो कहा नहीं जा सकता। लेकिन मेकर्स को जरूर कुछ ज्यादा मिल रहा होगा इसीलिए हर साल और अधिक रकम देकर वह इन्हें ही होस्ट रखते हैं। सलमान खान सीजन दर सीजन और परिपक्वता से होस्टिंग कर रहे हैं। आइए डालते हैं नजर सलमान खान Bigg Boss 4 से बिग बॉस 12 तक कितना बदले। (All Pics: Colors)
-
Bigg Boss 4: सलमान जब बिग बॉस 4 के होस्ट बने थे तब से ही वो दर्शकों को इस शो की तरफ आकर्षित कर रहे हैं।
-
Bigg Boss 5 में सलमान खान के साथ संजय दत्त भी शो को होस्ट करते थे। दोनों की ट्यूनिंग कमाल की दिखती थी।
-
Bigg Boss 7 में सलमान अपनी कॉमिक टाइमिंग से जहां कंटेस्टेंट को हंसाते थे तो वहीं उनकी झाड़ भी लगा देते थे।
-
Bigg Boss 8 में सलमान खान अकसर फिल्मों की प्रमोशन करते भी नजर आते थे। हालांकि ये सिलसिला आज भी कायम है।
-
Bigg Boss 10 में होस्टिंग करते सलमान खान।
-
Bigg Boss 11 के दौरान सलमान और शाहरुख एक साथ दिखे थे। शाहरुख अपनी फिल्म प्रमोट करने आए थे।
-
Bigg Boss 12 की अपार सफलता के बाद अब इस रियालिटी शो का अगला सीजन भी आने वाला है। इस साल भी सलमान खान ही शो को होस्ट करेंगे।