-
बॉलीवुड में कुछ एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें लोग पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं। ऐसे बहुत से एक्टर्स रहे हैं जो पर्दे पर जब भी साथ आए तो लोगों का खूब प्यार बटोरा। बॉलीवुड की इन जोड़ियो ने कई बार बॉक्सऑपिस पर धमाल मचाया तो कई बार दर्शकों को अपना मुरीद बनाया। आइए डालते हैं हिंदी सिनेमा के उन चुनिंदा मेल एक्टर्स की जोड़ी पर एक नजर जिन्होंने साथ में काम कर खूब वाहवाही लूटी। (Photo: Sunil Shetty FC twitter & Jackie Shroff Twitter)
-
Jackie Shroff – Anil Kapoor: अगर बॉलीवुड के उन मेल एक्टर्स की जोड़ी की बात करें जिन्हें लोगों का सबसे ज्यादा प्यार मिला तो उसमें इस जोड़ी का नाम जरूर लिया जाएगा। दोनों कर्मा में पहली बार एक साथ नजर आए थे। उसके बाद परिंदा, राम लखन, 1942 अ लव स्टोरी, कभी ना कभी और त्रिमूर्ति जैसी फिल्मों से लोगों का खूब मनोरंजन किया। (Photo: You Tube)
-
Amitabh Bachchan – Shashi Kapoor: एक जमाने में ये जोड़ी हिट फिल्म की गारंटी मानी जाती थी। दोनों ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं। इनमें सुहाग, दीवार, शान, नमक हलाल और त्रिशूल जैसी फिल्में शामिल हैं। (Photo: You Tube)
-
Naseeruddin Shah – Om Puri: नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी असल जिंदगी में जितनी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते थे फिल्मी पर्दे पर भी उसका जादू दिखता था। दोनों ने कॉमर्शियल फिल्मों से इतर पैरेलल सिनेमा में अदाकारी के झंडे बुलंद किये हैं। दोनों जब भी ऐसी फिल्मों में साथ दिखे लोगों को बेहतर सिनेमा देखने को मिला। इन दोनों के साथ की फिल्मों की बात करें तो अर्धसत्य, मकबूल, सपर्श, मंडी, जाने भी दो यारों और आक्रोश उनमें प्रमुख है।
-
Amitabh Bachchan – Vinod Khanna: 70-80 के दशक में शशि कपूर के अलावा अमिताभ बच्च्न की जोड़ी विनोद खन्ना के साथ भी खूब हिट रही। दोनों ने साथ में परवरिश, रेशमा और शेरा, मुकद्दर का सिकंदर, हेरा फेरी और अमर अकबर एंथोनी जेसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता। (Photo: You Tube)
-
Akshay kumar – Sunil Shetty: अक्षय और सुनील शेट्टी ने जितनी भी फिल्मों में साथ काम किया उसने दर्शकों को भरपूर मनोरंजन दिया। दोनों ने हेरा फेरी, फिर हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, दीवाने हुए पागल, मोहरा, आन और धड़कन जैसी सुपरहिट फिल्में बॉ़लीवुड को दी हैं। (Photo: Sunil Shetty Fan Club instagram)
Shahrukh Khan – Salman Khan: शाहरुख और सलमान ने एक साथ बहुत ज्यादा फिल्में तो नहीं की हैं लेकिन जितनी फिल्मों में भी दोनों साथ नजर आए उसने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया। इनमें कुछ कुछ होता है, हम तुम्हारे हैं सनम, करण अर्जुन शामिल है। (Photo: Shahrukh khan FC Instagram)