-
पूर्व क्रिकेटर और टीवी का फेमस चेहरा रहे नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में तो आप सब कुछ जानते हैं। क्रिकेटर के अलावा उनकी पहचान एक नेता के तौर पर भी है। लंबे समय से सिद्धू सुर्खियों से दूर थे लेकिन एक एक बार फिर सिद्धू अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। इस बात की जानकारी भी खुद पंजाब के पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर ने दी है। दरअसल, सिद्धू ने 'जीतेगा पंजाब' Youtube चैनल खोला है जिसमें वह बता रहे हैं कि ''पंजाब पर पिछले कुछ सालों में सिर्फ चार-पांच हुक्मरानों ने कब्जा कर रखा है और अब जनता की आवाज को बुलंद करना होगा.. जल्द ही यह राज्य बदलेगा।'' बहरहाल, यहां हम आपको सिद्धू की बेटी के बारे में बता कर रहे हैं। सिद्धू की तरह उनकी बेटी राबिया भी सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियां बटोर रही हैं। राबिया अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। आइए जानते हैं क्या है सिद्धू की बेटी की अपनी पहचान। (All Photos- Instagram)
-
सिद्धू की बेटी राबिया बॉलीवुड स्टार किड्स से कम नहीं है। फिलहाल राबिया दिल्ली में रहती हैं और अपने करिअर को बेहतर बनाने में लगी हैं।
राबिया बेहद स्टाइलिश हैं। इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए लगाया जा सकता है। अपने ग्लैमरस अंदाज के जरिए ही वह लोगों का ध्यान खींचती हैं। -
वह खुद ही एक बेहतरीन फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं।
-
राबिया ने यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, पटियाला और फिर पाथवेज वर्ल्ड स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है।
-
इसके बाद उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई करने के लिए सिंगापुर और लंदन को चुना।
बात अगर राबिया के रिलेशनशिप स्टेटस की करें तो वह साल 2012 से ईशान सूरी को डेट कर रही हैं। -
आए दिन ही वह ईशान के साथ रोमांटिक अंदाज में तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
-
राबिया एक बार कपिल के शो में अपने परिवार संग दिख चुकी हैं।