-
मृत्यु जीवन का एक अटल सत्य है, लेकिन कुछ हस्तियां ऐसी हैं, जिनकी प्रसिद्धि और कमाई उनकी मौत के बाद भी बरकरार रहती है। चाहे वह उनके म्यूजिक एल्बम, किताबें, फिल्में या लाइसेंसिंग और मर्चेंडाइजिंग से हो, ये हस्तियां करोड़ों और अरबों की कमाई कर रही हैं। फोर्ब्स ने 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मृत हस्तियों की लिस्ट जारी की थी, जिसमें पॉप किंग माइकल जैक्सन एक बार फिर से टॉप पर हैं। चलिए इस लिस्ट में शामिल कुछ नामचीन हस्तियों और उनकी कमाई पर एक नजर डालते हैं। (Express archive photo)
-
MICHAEL JACKSON
दुनिया भर में मशहूर पॉप स्टार माइकल जैक्सन का निधन 25 जून 2009 को प्रोपोफॉल और बेंजोडायजेपाइन जैसी हैवी दवाइयों के ओवरडोज के चलते हार्ट अटैक आने से हुई थी। लेकिन मृत्यु के बाद भी वह शानदार कमाई कर रहे हैं। 2023 में जैक्सन की कमाई $115 मिलियन रही। (Express archive photo) -
ELVIS PRESLEY
रॉक एंड रोल के किंग एल्विस प्रेस्ली का निधन 16 अगस्त 1977 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। लेकिन उनकी कमाई में आज भी कोई कमी नहीं आई है। मेम्फिस, टेनेसी में स्थित उनकी हवेली ग्रेसलैंड से आने वाले टिकट और मर्चेंडाइज से उनकी बड़ी आय होती है। 2023 में एल्विस ने 100 मिलियन डॉलर की कमाई की। (Express archive photo) -
RAY MANZAREK
‘द डोर्स’ के कीबोर्ड प्लेयर रे मैनजारेक का 20 मई 2013 को कैंसर के कारण निधन हो गया था। 2023 में उनके म्यूजिक कैटलॉग डील, बैंड के गानों के रिकॉर्डिंग राइट्स और ट्रेडमार्क्स की बिक्री से 45 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। (Express archive photo) -
DR. SEUSS
प्रसिद्ध लेखक और चित्रकार डॉ. सियस का 24 सितंबर 1991 को कैंसर से निधन हुआ था, लेकिन उनकी किताबें आज भी बच्चों में बेहद लोकप्रिय हैं। उनकी पुस्तकें आज भी बेस्टसेलर की लिस्ट में बनी रहती हैं। 2023 में किताबों की बिक्री और उनके बुक के क्लासिक किरदारों (‘द ग्रिंच’, ‘कैट इन द हैट’, और ‘लोरैक्स’) की लाइसेंसिंग से 40 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। (Express archive photo) -
CHARLES M. SCHULZ
‘पीनट्स’, ‘चार्ली ब्राउन’ और ‘स्नूपी’ जैसे किरदारों के निर्माता चार्ल्स एम. शुल्ज़ का निधन 12 फरवरी 2000 को कैंसर से हुआ था। उनके इन सभी कैटलॉग से हर साल करोड़ों की कमाई होती है। 2023 में उनकी 30 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। Apple TV+ पर उनके स्पेशल शो और स्नूपी मर्चेंडाइज उनकी आय का हिस्सा है। (Express archive photo) -
PRINCE
प्रसिद्ध गायक प्रिंस का निधन 21 अप्रैल 2016 को पावरफुल ओपिओइड फेंटेनाइल के ओवरडोज के कारण हुआ था। हालांकि, उनकी मृत्यु के बाद उनके तीन एल्बम रिलीज हुए थे जिसने उनके फैंस के बीच उन्हें आज भी जिंदा रखा है। उनकी म्यूजिक कैटलॉग अब भी लोकप्रिय है। 2023 में उन्होंने 30 मिलियन डॉलर कमाए थे। (Express archive photo) -
WHITNEY HOUSTON
संगीत की दुनिया में अनगिनत हिट गाने देने वाली अमेरिकन सिंगर व्हिटनी ह्यूस्टन का निधन 11 फरवरी 2012 को होटल के बाथटब में डूबने के कारण हुआ था। उनकी मौत के बाद उनके जीवन पर आधारित फिल्म ‘I Wanna Dance With Somebody’ साल 2022 में रिलीज हुई। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग $60 मिलियन की कमाई की। वहीं, MAC कॉस्मेटिक्स के साथ उनका मेकअप कलेक्शन और अन्य ब्रांड्स के साथ किए गए कोलैबोरेशन भी उनकी कमाई का बड़ा स्रोत रहे हैं। 2023 में उन्होंने 30 मिलियन डॉलर कमाए थे। (Express archive photo) -
JOHN LENNON
‘बीटल्स’ के सदस्य जॉन लेनन की 8 दिसंबर, 1980 को उनके मैनहट्टन अपार्टमेंट भवन के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2023 में उनकी 22 मिलियन डॉलर की आय हुई। उनकी आय उनके पर्सनल म्यूजिक कैटलॉग और ‘बीटल्स’ के म्यूजिक से होती है। (Express archive photo) -
BOB MARLEY
‘रेगे म्यूज़िक’ के आइकॉन बॉब मार्ले का निधन 11 मई 1981 को कैंसर के कारण हुआ था। 2023 में उन्होंने 16 मिलियन डॉलर की कमाई की, जिसमें उनके म्यूजिक और उनके नाम से जुड़ी ब्रांडेड प्रोडक्ट्स जैसे हेडफोन्स और कैनबिस की बिक्री शामिल है। (Express archive photo) -
BING CROSBY
बिंग क्रॉस्बी का निधन 14 अक्टूबर 1977 को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। क्रॉस्बी के क्रिसमस गाने आज भी उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा हैं। (Express archive photo) -
GEORGE HARRISON
बीटल्स’ के एक अन्य सदस्य जॉर्ज हैरिसन का निधन 29 नवंबर 2001 को कैंसर से हुआ था। 2023 में उन्होंने 14 मिलियन डॉलर कमाए, जिसमें उनकी म्यूज़िक कैटलॉग की आय शामिल है। (Express archive photo) -
ARNOLD PALMER
प्रसिद्ध गोल्फर अर्नोल्ड पामर का निधन 25 सितंबर 2016 को दिल की बीमारी से हुआ था। 2023 में उन्होंने 10 मिलियन डॉलर कमाए, जिसमें उनके सिग्नेचर बेवरेज ब्रांड की बिक्री शामिल है। (Express archive photo) -
MARILYN MONROE
हॉलीवुड की सुप्रसिद्ध एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का निधन 5 अगस्त 1962 को बार्बिट्यूरेट के ओवरडोज के कारण हुआ था। 2023 में उनकी 10 मिलियन डॉलर की कमाई हुई थी। उनकी तस्वीर और नाम का उपयोग विभिन्न फैशन और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जा रहा है। (Express archive photo)
(यह भी पढ़ें: इस साल जल्द ही रिलीज होने वाली ये 7 एक्शन फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर मचा देंगी तहलका, जानिए कब देगी सिनेमाघरों में दस्तक)
