-
नुशरत भरूचा आज फिल्म इंडस्ट्री में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिट फिल्मों की हैट्रिक के बाद वो एक बार फिर से अपनी नई फिल्म के साथ तैयार हैं। फिल्म का नाम है ड्रीम गर्ल और इस फिल्म में उनके को-एक्टर हैं आयुष्मान खुराना। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार है और ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म के सुपरहिट होने की प्रबल संभावनाएं हैं। हालांकि आज जिस मुकाम पर नुशरत हैं उनके लिए यहां तक पहुंचना आसान नहीं था। लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों से वो लगभग टूट चुकी थीं। आइए डालते हैं उनके फिल्मी करियर पर एक नजर। (All Pics: Nushrat Bharucha Instagram)
-
नुशरत भरूचा ने बॉलीवुड में फिल्म जय संतोषी मां से डेब्यू किया था। साल 2006 में अहमद सिद्दीकी के निर्देशन में बनी ये फिल्म फ्लॉप रही।
-
इसके बाद नुशरत को जैकी भगनानी के साथ फिल्म मिली। फिल्म का नाम था कल किसने देखा। ये फिल्म भी फ्लॉप रही।
-
इसके बाद उन्होंने ताजमहल, लव सेक्स और धोखा और आकाश वाणी में काम किया। पहली दो फिल्मों की तरह ये तीनों भी फ्लॉप रहीं।
-
नुशरत ने एक इंटरव्यू में खुद बताया था कि लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।
-
उनके करियर को नई दिशा तब मिली जब उन्हें लव रंजन ने अपनी फिल्म प्यार का पंचनामा में कास्ट किया।
-
प्यार का पंचनामा सुपरहिट रही। इसके बाद लव रंजन ने प्यार का पंचनामा 2 बनाई उसमें भी नुशरत को मौका दिया। ये फिल्म भी हिट रही।
-
दो फिल्में हिट होने के बाद लोग उन्हें पंचनामा गर्ल के नाम से जानने तो लगे लेकिन फिल्में नहीं मिल रही थीं।
-
फिर से लव रंजन उनके संकट मोचक बने और सोनू के टीटू की स्वीटी में लीड रोल दिया। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। फिल्म से लोग नुशरत भरूचा को उनके नाम से जानने लगे।
-
इस फिल्म के बाद तो उनके पास राजकुमार राव औऱ आयुष्मान खुराना जैसे एक्टर्स के अपोजिट फिल्में ऑफर होने लगीं।
-
आयुष्मान खुराना के साथ ड्रीम गर्ल फिल्म रिलीज को तैयार है।
ड्रीम गर्ल के बाद वह राजकुमार राव के साथ तुर्रम खान में नजर आएंगी।