-
सबकी फेवरेट हिटलर दीदी यानी टीवी एक्ट्रेस रति पांडे ने काफी लंबे समय के बाद टेलेविजन की दुनिया में एक बार फिर से धमाकेदार शो से कमबैक किया है। रति पांडे सोनी एंटरटेनमेंट के एतिहासिक शो पोरस में नजर आ रही हैं। रति इस ऐतिहासिक शो की सेंट्रल करैक्टर हैं। शो की शुरुआत 27 नवंबर रात 8.30 बजे से हो चुकी है। आगे की स्लाइड में जानिए रति की अहम भूमिका और क्या है इस शो की खासियत।
-
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया, वह शो की सेंट्रल करैक्टर हैं, जो कि पोरस की मां अनुसईया की भूमिका निभा रही हैं। उनकी भूमिका महत्वपूर्ण सदस्य की है। रति पांडे के अपोजिट भूमिका में अभिनेता लक्ष लालवानी नजर आ रहे हैं। ये दोनों पति-पत्नी की भूमिका में हैं।
-
बताया जा रहा है कि इस शो में रति को डेली 20 किलो की ज्वैलरी पहननी पड़ती है। उनकी यह ज्वैलरी उनके कॉस्ट्यूम से कहीं ज्यादा भारी है। हालांकि रति को भारी भरकम आउटफिट्स से कोई शिकायत नहीं है। वह इस भूमिका को पाकर बेहद खुश हैं।

शो में रति पांडे ऑथेंटिक लुक में एक दम स्वर्ग लोक की अप्सरा लग रही हैं। -
रति के शो पोरस की कहानी पोरस साम्राज्य पर आधारित है। राजा पोरस का राज्य पंजाब में झेलम से लेकर चेनाब नदी तक फैला हुआ था, जो कि अब पाकिस्तान में मिल गया है। वर्तमान लाहौर के आस-पास इसकी राजधानी थी। राजा पोरस जिन्हें लोग राजा पुरू के नाम से भी जानते हैं। वह पोरवा राजवंश के वशंज थे। पोरस प्राचीन भारत के सबसे शक्तिशाली राजाओं में से एक थे। यह भी कहा जाता है कि प्राचीन संस्कृत ग्रन्थ मुद्राराक्षस में राजा पवर्तक कोई और नहीं पोरस ही था। सिकंदर और पोरस का काल एक ही माना जाता है। इतिहास के अनुसार सिकंदर ने जब भारत पर हमला किया था, तो अन्य राज्यों कि तरह पोरस ने अपनी आधीनता स्वीकार नहीं की। वह बेहद शक्तिशानी और स्वाभिमानी राजा थे। राजा पोरस ने ही अखंड भारत की नींव का सपना देखा था।
-
हिटलर दीदी से पहचान बनाने वाली रति पांडे मिले जब हम हम तुम, बेगुसराय जैसे टीवी शो में भी काम कर चुकी हैं।
-
रति की ग्लैमरस तस्वीरें
-