-

फातिमा सना शेख इन दिनों खूब सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल, जल्द ही फातिमा आमिर खान के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में सना शेख अमिर खान, कैटरीना कैफ और अमिताभ बच्चन के साथ एक्टिंग करती दिखेंगी। इससे पहले सना आमिर के साथ फिल्म 'दंगल' में भी काम कर चुकी हैं। इस फिल्म में काम करने के चलते फातिमा को 'दंगल गर्ल' भी कहा जाने लगा था। सना अब जब आमिर खान के साथ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर नजर आने वाली हैं, इसके चलते वह काफी एक्साइटेड हैं। सना आए दिन 'ठग्स ऑफ हिंन्दोस्तान' के सेट से कई सारी तस्वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में सना अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए जोधपुर पहुंचीं। इस दौरान भी सना ने कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। आप भी देखें एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की ये खूबसूरत तस्वीरें:(फोटो सोर्स: fatimasanashaikh इंस्टाग्राम) :-
-
फातिमा सना शेख ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। तस्वीर में सना खूबसूरत पोज देती दिख रही हैं।
-
सना शेख ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं।
-
आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए एक्शन रिहर्सल करते हुए सना शेख
-
फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के सेट से शेयर की गई तस्वीर
-
यह तस्वीर भी फिल्म के सेट की ही है। फिल्म में सना के साथ आमिर खान और कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।
-
आ्मिर खान और फातिमा सना शेख
-
इस तस्वीर में भी सना काफी खूबसूरत और सिंपल लग रही हैं।
-
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख