-
बॉलीवुड 'क्वीन' करीना कपूर और उनके एक्स बॉयफ्रेंड व अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर साथ में मौजा-ही-मौजा करते नज़र आ सकते हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
करीना कपूर जो हमेशा अपने बिंदास रूप में लोगों का मनोरंजन करती आई हैं, शाहिद के साथ मिलकर एक और धमाकेदार फिल्म करने की तैयारी में हैं। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
शाहिद कपूर का नाम अकसर उनकी को-स्टार्स के साथ जोड़ा जाता रहा है। करीना कपूर के साथ शाहिद का रोमांस काफी चर्चे में रहा था। अब दोनों का फिर से बड़े पर्दे पर साथ नज़र आना अपने आप में ही हिट है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
फिल्म 'डेढ इश्किया' के डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने तो दो जुदा हो चुके प्रेमी करीना कपूर और शाहिद कपूर को एक साथ लेकर फिल्म 'उड़ता पंजाब' बनाने का मन बना लिया है। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
ख़बरों के मुताबिक करीना-शाहिद फिल्म में साथ तो होंगे लेकिन शाहिद की जोडी आलिया भट्ट के साथ होगी। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
करीना कपूर और शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'मिलेंगे मिलेंगे' में साथ नज़र आए थे। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)
-
वह फिल्म 'जब वी मेट' ही थी जिसकी वजह से दोनों ही स्टार रातों-रात लोगों के दिलों पर राज करने लगे थे। (फोटो: बॉलीवुड हंगामा)