-
आप जिस शख्स की तस्वीर ऊपर देख रहे हैं, उनका नाम इवा तियामत मेडुसा है। आज लोग उन्हें 'ड्रैगन लेडी' के नाम से जानते हैं। अगर आप मेडुसा की ड्रैगन वाली शक्ल देखकर यह सोच रहे हों कि किसी बिमारी की वजह से वे ऐसी हो गई होंगी तो आप गलत हैं। जी हां, मेडुसा की यह शक्ल किसी बिमारी की वजह से नहीं बल्कि कॉस्मेटिक सर्जरी कराने से हुई है। दिलचस्प बात यह भी है कि मेडुसा की यह शक्ल कॉस्मेटिक सर्जरी के बुरे रिएक्शन से नहीं हुई। बल्कि, मेडुसा ने खुद ही ड्रैगन वाली शक्ल पाने के लिए यह सर्जरी कराई है। मेडुसा ने इस कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए कुल 39 लाख रुपए खर्च किए हैं। मेडुसा को इस ड्रैगन लुक तक पहुंचने के लिए कई कॉस्मेटिक सर्जरीज से होकर गुजरना पड़ा है। इसके लिए उन्होंने अपने कान हटवा दिए, नाक चपटी करवा दी, सिर पर आठ सींग बनवाई, जीभ बीच से कटवा कर दो करवा ली और कई तरह के टैटू बनवाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आंखों का सफेद भाग हरा करवा लिया। आइए देखते हैं इस 'ड्रैगन लेडी' की कुछ और तस्वीरें और जानते हैं इनकी पूरी कहानी। (All Photos: tiamat dragon lady Instagram Account)
-
मेडुसा का नाम का जन्म अमेरिका के ब्रूनी टेक्सास में हुआ था।
-
मेडुसा ने बताया था कि पांच साल की उम्र में उनके माता-पिता ने उन्हें घर से निकाल दिया था।
-
इसके बाद वह सांपों के साथ रहने लगी थीं।
-
उन्होंने कहा कि वह ड्रैगन बनकर रेप्टाइल प्रजाति का शुक्रिया अदा करना चाहती थीं।
-
इस तस्वीर में 'ड्रैगन लेडी' को खाते हुए देखा जा सकता है।
-
यह 'ड्रैगन लेडी' लोगों के बीच में काफी लोकप्रिय हैं।
-
बच्चे भी इस 'ड्रैगन लेडी' के साथ तस्वीरें खिंचवाना पसंद करते हैं।