-
ईशा गुप्ता की गिनती बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में होती है। पूर्व मिस इंडिया ईशा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव है और अक्सर अपनी पिक्चर्स वहां शेयर करती रहती है। बेहद बोल्ड और ग्लैमरस पिक्चर्स शेयर करने के चलते अक्सर ईशा सोशल मीडिया पर निशाने पर भी आ जाती हैं। ऐसे ही एक ट्रोल का सामना उन्हें हाल ही में करना पड़ा। बुधवार को ईशा ने अपनी कुछ पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन पिक्चर्स में ईशा काले रंग के गाऊन में नजर आ रही हैं। गाऊन में उनका क्लीवेज दिखाई दे रहा है जो शायद कई यूजर्स पसंद नहीं आया। इसके बाद इन तस्वीरों पर कई लोगों ने उनकी काफी आलोचना भी की। कपड़ों को लेकर भद्दे-भद्दे कमेंट किए गए। एक यूजर्स ने यहां तक लिख दिया कपड़े ही उतार दो। आगे की स्लाइड्स में देखिए ईशा की कुछ तस्वीरें (सभी पिक्चर्स- इंस्टाग्राम)
-
इस पिक्चर्स पर ईशा को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा। हालांकि उनके कई प्रशंसकों ने उनकी खूबसूरती की तारीफें भी की।
-
ईशा साल 2007 में मिस इंडिया रह चुकी हैं। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में कदम रखा।
-
ईशा आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म कमांडो 2 में नजर आई थी। फिल्म में ईशा निगेटिव रोल में थी।
-
ईशा हाल ही में ब्रॉन्ड विजन समिट में शामिल हुई थी। ये तस्वीरें वहीं की हैं।
-
ईशा जल्द आंखें-2 और हेरा-फेरी 3 में नजर आएंगी।