-
इमरान हाशमी ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। वहीं इमरान ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड परवीन सहानी से शादी की। इमरान और परवीन करीब 6 साल एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। इमरान काफी प्राइवेट पर्सन हैं इसलिए उन्होंने शादी भी बहुत प्राइवेट तरीके से की। इमरान और परवीन का साल 2010 में एक बेटा हुआ। बेटे का नाम अयान रखा गया। इमरान की जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर तब आया जब उन्हें पता चला कि उनके 4 साल के बेटे को कैंसर है। अयान को malignant tumor हो गया था। अयान malignant tumor की फर्स्ट स्टेज पर थे। इसके चलते तुरंत उनका इलाज शुरू करवाया गया। इमरान को अपनी फैमिली के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है। जब उन्हें मौका मिलता है इमरान अपनी फैमिली के साथ डिनर पर जाना पसंद करते हैं। देखें इमरान और उनके बेटे की ये प्यारी-प्यारी तस्वीरें:-
-
बेटे अयान के साथ मस्ती करते इमरान हाशमी
-
इमरान को अयान के साथ वक्त बिताना बहुत पसंद है।
-
इमरान ने को-ऑर्थर बिलाल सिद्दीकी के साथ मिलकर 'द किस ऑफ लाइफ' किताब लिखी थी। इस किताब में इमरान ने खुद से और अपने बेटे से जुड़े कई किस्से शेयर किए हैं। वहीं इस किताब में इमरान ने अपनी जिंदगी के औऱ भी इंट्रस्टिंग फैक्ट्स के बारे में लिखा है।
-
इस बुक लॉन्च के दौरान इमरान के साथ उनकी पत्नी परवीन और बेटा अयान भी मौजूद था।
-
अयान अपने पापा इमरान के साथ स्टेज पर था और अयान ने ही इस बुक की लॉन्चिंग की थी।
-
इमरान बेटे अयान के साथ
-
इमरान ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की थी। इस तस्वीर को कैप्शन देते हुए इमरान ने लिखा था, 'अयान ने स्क्रीन पर 6 साल की उम्र में अपीयरेंस दिया। इसी एज में मैंने भी पहली बार कैमरा फेस किया था।'
-
इमरान ने अपने बेटे के साथ लैक्मी फैशन वीक में रैंप वॉक भी किया था।
