-
हातिम ताई, औलाद, हिम्मत वाला, मक्सद, आशा, अर्पण और घर संसार जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जरिए लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता जितेंद्र अब फिल्मों में सक्रिय नहीं है। न ही सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। 80 के दशक में जितेंद्र की लव स्टोरीज काफी चर्चाओं में रहती थी। आगे की स्लाइड क्लिक करके जानिए उनकी पर्सनल लाइफ के रोमांचक किस्से।
-
पिता जितेंद्र और मां शोभा कपूर की मैरिज एनीवर्सरी पर बेटी एकता कपूर ने अपने सोशल पेज पर बधाई देते हुए बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। एकता ने इंस्टाग्राम पर जितेंद्र और शोभा की खूबसूरत तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा 43 साल पहले शरद पूर्णिमा के दिन दोनों ने भाग कर शादी की थी। इस तस्वीर में शोभ और जितेंद्र काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
बॉलीवु़ड में जितेंद्र का नाम हेमा मालिनी, श्रीदेवी, जया प्रदा जैसी अभिनेत्रियों के साथ भी जुड़ा। उस दौर में इन तीनो अभिनेत्रियों के साथ जितेंद्र के रोमांचक किस्से काफी मशहूर थे। लेकिन शादी उन्होंने अपने बचपन की दोस्त शोभा कपूर के साथ की। शोभा हमेशा ही जितेंद्र से शादी करने के सपने देखती थीं, लिहाजा उनका ये सपना 18 अक्टूबर 1974 को पूरा हुआ। -
जितेंद्र से शादी करने से पहले शोभा एयर होस्टेस थीं। उनकी पहली मुलाकात जितेंद्र से तब हुई थी जब ले 14 साल की थीं। इसके बाद से वे जितेंद्र की फैन बन गई थीं और उनकी हमसफर बनने का ख्याब देखने लगी थीं। तब जितेंद्र बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने में बिजी थे।
जितेंद्र अपने दौर के वे बेहद हैंडसम अभिनेता हैं। हालांकि आज भी वे उम्र के लिहाज से अट्रैक्टिव पर्सनेलिटी रखते हैं। बॉलीवुड में उन्हें जंपिग जैक के नाम से जाना जाता है। उनके दो बच्चे हैं तुशार कपूर और एकता। -
परिवार के साथ जितेंद्र।
-
बचपन में तुषार को पुचकारते जितेंद्र।
