-
सलमान खान ने दिन के वक्त अपने घर गलैक्सी अपार्टमेंट में ईद की पार्टी रखी थी। इस पार्टी में सलमान की पूरी फैमिली के अलावा यूलिया वंतूर भी दिखाई दी थीं। वहीं रात के समय में सलमान की बहन अर्पिता खान और पति आयूष शर्मा ने अपने घर में ईद की पार्टी रखी। इसके चलते सारे मेहमान और गेस्ट सलमान की बहन के बांद्रा स्थित घर पर पहुंचे। मेहमानों की लिस्ट काफी लंबी चौड़ी थी जिसमें जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, यूलिया वंतूर जैसे स्टार्स मौजूद थे। इस दौरान जैकलीन पिंक कलर के अनारकली सूट में नजर आईं। यूलिया ने भी पिकं कलर का सूट पहना हुआ था। वहीं डेजी शाह भी काले रंग के ट्रेडिशनल ड्रेस में अपनी मॉम के साथ अर्पिता के घर पहुंची। इसके अलावा अर्पिता के घर टीवी जगत से भी कई एक्टर्स पहुंचे। जहां सलमान खान ब्लैक कलर की टीशर्ट में बहन अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंचे। वहीं टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और संजीदा शेख भी एक दूसरे का हाथ पकड़े पार्टी में जाती दिखीं, देखें तस्वीरें (सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से ली गई हैं) :-
-
सलमान खान की खास दोस्त यूलिया वंतूर अर्पिता की ईद पार्टी में पहुंची।
-
यूलिया इससे पहले सलमान खान की ईद पार्टी में ऑरेंज कलर का सूट पहन कर देसी अवतार में पहुंची थीं।
-
सलमान की बहन अर्पिता खानअपने पति आयूष के साथ
-
अर्पिता की पार्टी में यूलिया के अलावा सोनाक्षी सिन्हा भी पहुंची। इस दौरान सोनाक्षी ने येलो कलर का सूट पहना हुआ था।
-
बहन की ईद पार्टी में पहुंचे सलमान खान
-
पार्टी में पहुंची रेस 3 एक्ट्रेस डेजी शाह।
-
इ्स दौरान डेजी ने ब्लैक कलर का ड्रेस पहना हुआ था।
-
-
डेजी सलमान की बहन की ईद पार्टी में अपनी मॉम के साथ पहुंची थीं।
-
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस ने भी अनारकली सूट पहना था, जिसमें वह बेहज खूबसूरत लग रही थीं।
-
बॉलीवुड सेलेब्स के बीच टीवी के सितारे भी मौजूद रहे। पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय और संजीदा शेख भी ईद पार्टी में पहुंची।
