
टीवी शो ये है मोहब्बतें में नजर आने वाली एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी दर्शकों में अपने ऑन स्क्रीन नाम इशिता से ज्यादा फेमस हैं। वह शो में एक डेंटिस्ट बनी हैं और उनके बोलने के स्टाइल को लोग काफी पसंद करते हैं। दिव्यंका का जन्म 14 दिसंबर (1984) को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। दिव्यंका ने पहले कभी भी एक्टिंग में आने के बारे में नहीं सोचा था। वह अपने स्कूली दिनों में एक टाम बॉय लड़की के रूप रहा करती थीं। दिव्यंका ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के एक शो से की। उन्हें बड़ा ब्रेक जीटीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हन से मिला। -
खाली वक्त में वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती करना और उनके साथ घूमना फिरना पसंद करती हैं। उन्हें सेल्फी क्लिक करना काफी पसंद है। उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सेल्फी से भरा पड़ा है।
-
दिव्यंका अपने पति विवेक दहिया के बहुत करीब हैं और वह छुट्टियों में अक्सर उनके साथ इंजॉय करने जाती रहती हैं।
-
वह अपने पति के साथ कई अलग अलग डेस्टिनेश्नस पर जाकर मौज मस्ती करती हैं और सफर के दौरान के क्वालिटी टाइम को खूब इंजॉय करती हैं।
-
त्यौहारों के वक्त किसी भी अन्य इंसान की तरह दिव्यंका को भी अपने परिवार के साथ रहना पसंद है।
-
दिव्यंका ने अपनी एक फोटो बिल्कुल कूल अंदाज में शेयर की है जिसमे वो कंधे पर बैग टांगे पौधों के बीच बैठी दिख रही हैं। ये फोटो आस्ट्रेलिया की है। इस फोटो को भी 2 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
-
दिव्यंका को पार्टियों में जाना भी पसंद है। वह अपने कलीग्स और दोस्तों के साथ पार्टी में खूब मस्ती करती हैं।