‘ये है मोहब्बतें’ की लीड एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी अक्सर अपने फोटोज को लेकर चर्चाओं में रहती हैं, लिहाजा इसी बीच उनका एक नया अवतार देखने को मिला। जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हाल ही, दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया इंदौर में अपने फैंस के संग गरबा और दांडिया करते नजर आए। इस दौरान हर किसी की नजर दिव्यांका और देव के डांस पर थी और सभी ने उनके डांस को अपने फोन में कैप्चर कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उनके फोटोज भी सोशल पर सनसनी फैला रहे हैं। देखिए तस्वीरें। गरबा डांस के दौरान दिव्यांका ने पिंक कलर का लंहगा में बेहद स्टायलिश अंदाज में दिखी। -
उनका ये अंदाज हर किसी को बेहद पसंद आया।
दिव्यांका पति विवेक संग शाहरुख की फिल्म ‘रईस’ के गाने ‘उड़ी उड़ी जाए’ पर डांस किया। -
इस इवेंट में दिव्यांका ने अपने सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ का टाइटल ट्रैक अपनी आवाज में गाकर सुनाकर फैंस को डेडीकेट किया।
बता दें कि दिव्यांका और विवेक मशहूर डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ के विनर भी रह चुके हैं। -
ये कपल अक्सर अपने रोमांस को लेकर भी चर्चाओं में रहता है।
-
वहीं दिव्यांका खासकर अपने स्टायलिश अंदाज को लेकर ज्यादातर सुर्खियों में रहती हैं।
