बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी जो हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म मलंग में नजर आई थीं एक बार फिर डायरेक्टर मोहित सूरी के साथ उनकी फिल्म एक विलेन के सीक्वल में काम करेंगी। इस बात की कंफर्मेंशन खुद मोहित सूरी ने की है। उन्होंने बताया कि दिशा पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं जो मेरे पास आईं और मुझसे कहा कि मुझे मलंग की तरह ही और एक्शन करना है जैसे की आपकी फिल्मों में होता है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली दिशा को आज बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्रियों में गिना जाता है। इतना ही नहीं दिशा इंटरनेट पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी फोटोज सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती हैं। दिशा के हॉट फोटोज उनके फैंस द्वारा सोशल मीडिया पर खूब पसंद भी किए जाते हैं। -
कम लोग जानते हैं कि दिशा पटानी ने बॉलीवुड से पहले साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था और उनके एक्टिंग करियर की शरुआत साल 2015 में तेलुगू फिल्म लोफर से हुई थी। जिसमें उनके साथ वरुण तेज नजर आए थे।
-
मूल रूप से कुमाउं उत्तराखंड की रहने वाली दिशा का जन्म 13 जून 1992 में उत्तर प्रदेश के बरेली शहर में हुआ था। बॉलीवुड की ये हॉट एक्ट्रेस अपने स्कूल के दिनों में काफी शरमीली हुआ करती थीं।
-
ग्रैजुएशन के टाइम पर ही दिशा ने अपने कॉलेज में मॉडलिंग में हिस्सा लिया और वो कई मॉडलिंग कांटेस्ट जीत कर रातों-रात अपने कॉलेज में स्टार बन गई थीं।
-
साल 2019 दिशा के लिए बॉलीवुड में काफी बड़ा साबित हुआ। इस साल वो फिल्म भारत में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई दी थीं।
दिशा पटानी अपनी फिल्मों के अलावा अपने बॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जाता है। खासकर ये दोनों जिम में एक्सरसाइज करते दिखाई देते हैं। -
अपनी बिकनी पिक्चर्स के लिए मशहूर दिशा के हाथ तब बड़ी कामयाबी लगी जब उन्होंने साल 2017 में चाइनीज फिल्मों के सुपरस्टार जैकी चैन के साथ कुंग फू योगा नाम की फिल्म में काम किया।
छोटे शहर में पली-बड़ी दिशा आज बॉलीवुड का एक सक्सेस फुल चेहरा हैं। इस साल ईद के मौके पर वो एक बार फिर सलमान खान के साथ उनकी फिल्म राधे में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आने वाली हैं।