
दिशा पटानी आज बॉ़लीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उनकी खूबसूरती की लोग तारीफें करते हैं। आज स्टाइलिश और ग्लैमरस दिखने वाली दिशा पहले बेहद सिंपल हुआ करती थीं। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें आप शायद उन्हें पहचान भी नहीं पाएं। ये तस्वीरें एक कपड़े की ब्रांड के फोटोशूट की हैं। उस वक्त दिशा महज 17 साल की थीं। ये तस्वीरें देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि दिशा पहले ऐसी दिखा करती थीं। उनका ये जो ट्रांसफॉर्मेशन है वह बेहतरीन है। -
दिशा ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म एम.एस.धोनी:द अनटोल्ड स्टोरी से की थी। इस फिल्म में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं।
-
हाल ही में दिशा ने इंडो-चाईनीज प्रोजेक्ट पर काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ जैकी चैन भी थे।
-
बॉलीवुड में दिशा पटानी का नाम टाइगर श्रॉफ से जोड़ा जाता है। हालांकि दोनों ही रिश्ते की बात से इंकार करते हैं।