-
दिशा परमार (Disha Parmar) टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। दिशा ने साल 2012 में टीवी शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा से अपना डेब्यू किया था। ये शो सुपरहिट था और दिशा को भी इस शो से खूब शोहरत मिली।
-
लंबे समय बाद एक बार फिर से दिशा परमार टीवी की दुनिया में कमबैक कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा परमार बड़े अच्छे लगते हैं -2 में लीड रोल प्ले करेंगी। दिशा से पहले भी टीवी की कई बहुओं ने लंबे समय बाद कमबैक किया। हालांकि इनमें से कई एक्ट्रेसेस का टीवी पर कमबैक सुपरफ्लॉप रहा। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ नाम:
-
टीवी शो सात फेरे में सलोनी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस राजश्री ठाकुर ने लंबे समय बाद शो शादी मुबारक से अपना कमबैक किया था। यह शो बुरी तरह से फ्लॉप रहा। अब राजश्री एक्टिंग की दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। -
दीपिका कक्कड़ सुपरहिट शो ससुराल सिमर का में सिमर का रोल प्ले करती थीं। इस शो के काफी समय बाद दीपिका ने कहां हम कहां तुम से अपना कमबैक किया। हालांकि यह शो बुरी तरह से फ्लॉप रहा।
-
टीवी एक्ट्रेस परिधि को जोधा अकबर में जोधा के किरदार से खूब लोकप्रियता हासिल हुई थी। लेकिन जब उन्होंने पटियाला बेब्स के साथ कमबैक किया तो बुरी तरह से फ्लॉप रहीं।
-
जूही परमार टीवी शो कुमकुम में लीड रोल प्ले कर देशभर में मशहूर हो गई थीं। उसके बाद वह कुछ रियलिटी शो में नजर आईं। सालों बाद जूही ने जय संतोषी मां से एक्टिंग में कमबैक किया। दर्शकों ने इस शो को बुरी तरह से नकार दिया।
-
बालिका वधू में छोटी आनंदी का किरदार निभाने वालीं अविका गौर ने साल 2017 में लाडो- वीरपुर की मर्दानी से कमबैक किया था। अविका का यह शो फ्लॉप हो गया था।
-
All Photos: Social Media