-
जब बात होती है सबसे बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार की तो एक नाम सबसे पहले आता है। वह नाम है मशहूर एक्टर दिलीप कुमार का। सदी के महानायक अमिताभ से लेकर बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख जैसे सुपरस्टार्स की नजर में तो दिलीप कुमार एक्टर नहीं बल्कि एक्टिंग की पूरी यूनिवर्सिटी हैं। 5 दशकों के अपने शानदार करियर में दिलीप कुमार ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। 11 अक्टूबर 1922 को पेशावर में जन्मे दिलीप कुमार 97 साल के हो गए हैं। जन्मदिन पर देखिए दिलीप कुमार की ऐसी तस्वीरें जो आपने शायद ही पहले कभी देखी हो। यह तस्वीर फिल्म मुगल-ए-आजम के सेट की है। (फोटो सोर्स- इंडियन एक्सप्रेस आर्काइव)
-
दिलीप कुमार ने अपना बॉलीवुड डेब्यू साल 1944 में आई फिल्म ज्वार भाटा से किया था।
-
दिलीप कुमार को अंदाज, बाबुल, आन, दाग, मुगल-ए-आजम, नया दौर, राम और श्याम, देवदास जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए हमेशा याद किया जाता है।
-
दिलीप कुमार ने साल 1966 में एक्ट्रेस सायरा बानो से शादी रचा ली। यह तस्वीर दुनिया फिल्म के एक सीन की है।
-
फिल्मों में शानदार अभिनय के लिए उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के साथ ही पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा जा चुका है। यह तस्वीर फिल्म चाणक्य चंद्रगुप्त के सेट की है।
-
दिलीप कुमार 9 बार फिल्मफेयर पुरस्कार जीत चुके हैं। तस्वीर में वह एक्ट्रेस नरगिस के साथ दिख रहे हैं।
-
दिलीप कुमार को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। 1998 में पाकिस्तान सरकार ने उन्हें निशान-ए-इम्तियाज से सुशोभित किया था।
-
दिलीप कुमार को महाराष्ट्र सरकार ने 1979 से 1982 तक शेरिफ ऑफ बॉम्बे नियुक्त किया था।
-
दिलीप कुमार का नाम सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाले भारतीय एक्टर के तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल है। तस्वीर मुगल-ए-आजम की है।
-
दिलीप कुमार आखिरी बार फिल्म किला में नजर आए थे। यह फिल्म साल 1998 में रिलीज हुई थी।