-

टीवी की दुनिया के कई सितारे आपके क्रश हो सकते हैं लेकिन जो सितारे आपके क्रश हैं वे किन सेलिब्रिटी के दिवाने हैं आज हम आपको बताते है। सबसे पहले बात शो साथ निभाना साथिया में गोपी बहू का रोल निभाने वाले देवोलिना बनर्जी की। रणवीर सिंह देवोलिना का क्रश हैं।
-
लोपामुद्रा की बॉलीवुड क्रश सलमान खान हैं तो वहीं हॉलीवुड क्रश जार्ज क्लूनी हैं।
-
अनुज दीपिका पादुकोण और पेनालोपा क्रूज को खुद का क्रश बताते हैं।
-
नीति टेलर शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही वो निक कार्टर को भी बेहद पसंद करती हैं।
-
सारा खान का क्रश भी रणवीर सिंह ही हैं।
-
सुयश राय का क्रश हॉलीवुड स्टार नीना दोब्रेव हैं।
-
तेजस्वी प्रकाश रेयाल गॉस्लिंग और आदित्य रॉय कपूर को बेहद पसंद करती हैं।
-
युविका चौधरी का क्रश टॉम क्रूज हैं।