-

बॉलीवुड के कई सितारों ने दिल के दौरे के चलते इस दुनिया को अलविदा कहा। इस लिस्ट की बात करें तो इसमें कई ऐसे चेहरे शामिल हैं जो अपनी अदाकारी से घर-घर में पहचाने जाते थे। सबसे पहले बात करते हैं बीते जमाने के जानेमाने एक्टर देवेन वर्मा की। गोलमाल, अंगूर, अंदाज अपना अपना, दिल तो पागल है जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम करने वाले देवेन वर्म ने साल 2014 में दिल और किडनी फेल होने के चलते जान गंवा दी थी।
-
बॉलीवुड एक्ट्रेस नंदा अपने जमाने की मशहूर वर्सटाइल एक्ट्रेस थीं। उनकी एक्टिंग, उनका लुक सभी दर्शकों को खूब भाता था। साल 2014 में दिल के दौरे की वजह से उनका निधन हो गया।
सुचित्रा सेन भारतीय सिनेमा की वो पहली एक्ट्रेस थीं जिन्हें साल 1963 में मॉस्को में एक इंटरनेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था। हालांकि साल 2005 में उन्होंने दादा साहब फालके अवॉर्ड लेने से मना कर दिया था। सुचित्रा का निधन भी दिल के दौरे के चलते हुआ था। -
पावर हाउस परफॉर्मर सदाशिव अमरापुकर बॉलीवुड के मशहूर विलेन थे। उन्होंने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कहा।
-
फिल्मों में कूल दादी और नानी के रोल में नजर आईं जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कहा।
-
सुधा शिवपुरी छोटे पर्दे पर बा के नाम से मशहूर एक्ट्रेस ने साल 2015 में दुनिया छोड़ी।
-
छोटे पर्दे पर कुसुम, यहां मैं घर घर खेली जैसे पॉपुलर शो में काम कर चुके अबीर गोस्वामी साल 2013 में दिल के दौरे की वजह से इस दुनिया से चले गए। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनका अच्छा भविष्य हो सकता था लेकिन असमय मौत ने सब कुछ छीन लिया।