-
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में 'क्वॉन्टिको' सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बार अमेरिकन शो क्वॉंन्टिको में प्रियंका का एक अलग अवतार नजर आने वाला है। प्रियंका क्वॉन्टिको के सीजन 3 में बोल्ड ब्यूटीफुल दिखने के साथ-साथ खतरनाक स्टंट्स करती भी नजर आएंगी। इसके चलते क्वॉन्टिको के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं। आप भी देखिए:-
-
बॉलीवुड से हॉलीवड तक का सफर तय करने वालीं ‘देसी गर्ल’ प्रियांका चोपड़ा एक बार फिर से अमेरिकन टीवी सीरीज ‘क्वॉन्टिको’ में नजर आएंगी। इस दौरान वह फराटेदार बाइक भी चलाते दिखेंगी।
-
प्रियंका ने ‘क्वॉन्टिको’ सीजन 3 के लिए शूट शुरू कर दिया है। प्रियंका ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी है।
-
प्रियंका ने इंस्टाग्राम के माध्यम से‘क्वॉन्टिको’ सीजन 3 का अपना नया लुक जारी किया था।
-
इस बार प्रियंका इस अमेरिकन टीवी सीरीज में और भी बेहतरीन और बेबाक अंदाज में नजर आने वाली हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीर शेयर की है, इसमें उनके बालों का हेयर स्टाइल बिलकुल डिफ्रेंट है।
-
प्रियंका चोपड़ा ने इस सीजन में कुछ अलग दिखने के लिए अपने बाल शॉर्ट कराए हैं।
-
वहीं प्रियंका के वेवी हेयर्स उन पर काफी सूट कर रहे हैं।
-
इस तस्वीर को प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन भी दिया है। प्रियंका लिखती हैं, ‘जब आपने एक नया हेयर कट लिया हो, और आप उन्हें बार बार छुएं कि वह परफेक्ट तो हैं। लोल’
-
ये तस्वीरें क्वॉन्टिको के सेट से हैं। वहीं ये तस्वीरें इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।
-
प्रियंका चोपड़ा
-
प्रियंका चोपड़ा
-
प्रियंका चोपड़ा
-
प्रियंका चोपड़ा
