-
'पद्मावत' स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों कहीं भी जाती हैं, कोई भी ड्रेस पहनती हैं, लेकिन उनका हेयरस्टाइल सिर्फ एक ही रहता है। दीपिका हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं। मुबंई में हुए हैलो हाल अवॉर्ड्स में दीपिका और रणवीर सिंह हमेशा की तरह साथ दिखाई दिए। दीपिका ने व्हाइट कलर का फ्रंट ओपन ड्रेस पहना था। वहीं, उनके हेयर स्टाइल में कुछ खास तब्दीली देखने को नहीं मिली। इस बार भी दीपिका अपने बंधे बालों के साथ नजर आईं। दीपिका ने साइड पार्टिशन के साथ सारे बाल बांधे हुए हैं। इससे पहले भी दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइट कलर की साड़ी और ग्रीन जूलरी के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में भी दीपिका ने साइड पार्टिशन के साथ बन बनाया हुआ है। आपको बता दें, इस तस्वीर पर एक्टर रणवीर ने भी रिएक्ट किया था। एक और तस्वीर में दीपिका अपनी फैमिली के साथ नजर आई थीं। इस इवेंट में दीपिका के पिता को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फंक्शन में भी दीपिका सेम हेयर स्टाइल में पहुंची थीं। देखें तस्वीरें:- (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम shaleenanathani)
-
मुंबई में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची दीपिका ने व्हाइट कलर का ये ड्रेस पहना हुआ था। इस दौरान दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम shaleenanathani)
दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर पर रणवीर सिंह ने कहा था कि वह बेहद खूबसूरत हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम deepikapadukone) -
यह तस्वीर तब की है, जब दीपिका पादुकोण अपने पिता के साथ एक अवॉर्ड फंक्शन में गई थीं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
इस अवॉर्ड फंक्शन में अपने पिता को सम्मानित होता देख दीपिका भावुक हो गई थीं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
यहां भी दीपिका ने साड़ी पहनी है और उनका हेयरस्टाइल भी सेम है। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
साड़ी के अलावा दीपिका वेस्टर्न ड्रेस में भी इसी हेयरस्टाइल के साथ कई बार नजर आई हैं। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
ब्लैक कलर की साड़ी में दीपिका पादुकोण। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
-
दीपिका पादुकोण। (फोटो सोर्स: इंस्टाग्राम)
